1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Plane Crash : कर्नाटक के विजयपुरा में विमान हादसा, इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका

Plane Crash : कर्नाटक के विजयपुरा में विमान हादसा, इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका

Vijayapura Plane Crashed : कर्नाटक के विजयपुरा में रविवार को एक विमान हादसा हुआ है। मैंगलोर गांव के पास एक प्राइवेट जेट क्रैश होने से इलाके में मची सनसनी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रवाना। विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा और हादसे के कारणों की जांच जारी। हादसे में दो लोगों के घायल होने की खबर है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मंत्री प्रियांक खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- भाजपा के भीतर नेतृत्व की भारी कमी

जानकारी के अनुसार, विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुका में रेड बर्ड प्राइवेट ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। शुरुआती जानकारी में विमान में दो लोगों के सवार होने की बात सामने आयी थी, जिनमें से दोनों इस घटना में घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद बालेश्वर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। यह घटना बालेश्वर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर हुई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुआ यह प्राइवेट विमान रेड बर्ड एविएशन का है, जोकि कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था। आशंका जतायी जा रहा है कि इंजन में तकनीकी समस्या आने के कारण विमान हादसे का शिकार हुआ है। इसमें दो लोग सवार थे, जिनकी पहचान कैप्टन और एक ट्रेनी पायलट के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...