1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी का महागठबंधन पर हमला, बोले- अब बिहार रुकने वाला नहीं, जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना है जरूरी

पीएम मोदी का महागठबंधन पर हमला, बोले- अब बिहार रुकने वाला नहीं, जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना है जरूरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज बिहार दौरे पर शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा संबोधित किया। इससे पहले वह समस्तीपुर में भारत रत्न और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुंचे। उनको नमन किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज बिहार दौरे पर शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा संबोधित किया। इससे पहले वह समस्तीपुर में भारत रत्न और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुंचे। उनको नमन किया। साथ ही इस बीच परिजनों से भी मिले। पीएम मोदी (PM Modi) ने मैथिली भाषा में लोगों को नमन करते हुए भाषण की शुरुआत। उन्होंने फिर से एक बार एनडीए सरकार के नारे लगाए। कहा कि जंगलराज को बिहार दूर रखेगा। पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि त्योहारों के दौरान इतनी बड़ी तादात में आपका आना हम सब के लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आप सबका नमन करता हूं। इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं। कल से छठी मैय्या के महापर्व का भी शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार आपके मूड ने यह पक्का कर दिया है कि नई रफ्तार से चलेगा बिहार, तब भी आएगी एनडीए सरकार।

पढ़ें :- सांसों पर संकट : एयर प्यूरीफायर पर GST पर सुनवाई करते हुए HC ने केंद्र से मांगा 10 दिन में जवाब

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि हमारी सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रेरणापुंज मानती है। हम लोग गरीबों की सेवा में लगे हैं। आप बताइए गरीबों को पक्का घर, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज, शौचालय, नल का जल और सम्मान का जीवन जीने के लिए हर तरह की सुविधा देना क्या उनकी सेवा नहीं है? एनडीए सरकार कर्पूरी ठाकुर की विचारधार को सुशासन का आधार बनाया है। हमने गरीब, दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- 2029 में वह और उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर दोनों संसद में साथ बैठेंगे : करण भूषण

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि मैं आपको राजद और कांग्रेस की बदनियत से भी सावधान करता हूं। यह लठबंधन वाले जिन्हें चुनाव में लड़वा रहे हैं, उनके बारे में जानकर आप डर जाएंगे। अभी से यह लोग धमकी देने लगे हैं। इनका प्रचार गोली-बंदूक के बल पर चल रहा है। इसलिए आपको इन लोगों से सावधान रहना है। आपको जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना जरूरी है। केंद्र सरकार ने आपको मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। लाखों शौचालय बनाएं। पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था करवाई। पीएम मोदी ने महिला रोजगार पर भी बात की। कहा कि बिहार की महिला अपने उद्यम को सफल बनाने में जुटी है। 14 नवंबर के बाद जब फिर से एनडीए सरकार बनेगी तो गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए अधिक मदद दिया जाएगा। हमारी सरकार मैथिली और मिथिला कला को आगे बनाने में जुटी है।

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि अब बिहार रुकने वाला नहीं है। एनडीए कार्यकर्ताओं से अपील है कि आप ऐसे ही एकजुट रहिए। हर कार्यकर्ता को बूथ-बूथपर एकजुट रहकर काम करना है। भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो सभी इस मंच पर हैं। इनमें से जिसका भी उम्मीदवार मैदान में हैं, उन्हें जिताना है। हमें जरूर पक्का करना है कि छह और 11 नवंबर को आपको बूथ पर पहुंचना है। आप याद रखना है कि पहले मतदाता फिर जलपान। इस बार हमलोगों को वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाना है।

पढ़ें :- कांग्रेस और सपा ने आंबेडकर को भुलाने का किया पाप, भाजपा को 370 खत्म करने का गर्व : पीएम मोदी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...