मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत साधनारत, राष्ट्र के अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई।
लखनऊ। भारत की राजनीति में बड़ा इतिहास रचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि, ‘विकसित भारत’ के निर्माण को समर्पित यह ऐतिहासिक कीर्तिमान आपके प्रति अटूट जनविश्वास का सशक्त प्रतीक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत साधनारत, राष्ट्र के अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई।
145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए सतत साधनारत, राष्ट्र के अमृतकाल के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई।
'विकसित भारत' के निर्माण को समर्पित यह ऐतिहासिक कीर्तिमान…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 22, 2026
पढ़ें :- सांसद संजय राउत पीएम मोदी किया तंज, कहा- झोला उठा कर चले जाना चाहिए, रुपए के साथ गिर रही है देश की साख
‘विकसित भारत’ के निर्माण को समर्पित यह ऐतिहासिक कीर्तिमान आपके प्रति अटूट जनविश्वास का सशक्त प्रतीक है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से दीप्त आपके यशस्वी नेतृत्व में ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की संकल्पना साकार रूप ले रही है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सुपथ पर चलते हुए भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति, समृद्धि और वैभव के पथ पर अग्रसर रहे।
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह लंबे समय तक इस पद पर बने रहे और अपने कार्यकाल में कभी चुनाव नहीं हारे। साल 2014 में प्रधानमंत्री पद के लिए नाम सामने आने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर प्रधानमंत्री पद संभाला। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की। खास बात यह है कि अपने पूरे राजनीतिक करियर में उन्होंने अब तक कोई बड़ा चुनाव नहीं हारा है।