HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘आज देश में मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा’

पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘आज देश में मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा’

Nine Vande Bharat Trains: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 11 राज्यों में चलेंगी। इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। ये वंदे भारत ट्रेनें इसी भावना का एक प्रतिबिंब है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Nine Vande Bharat Trains: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 11 राज्यों में चलेंगी। इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। ये वंदे भारत ट्रेनें इसी भावना का एक प्रतिबिंब है।

पढ़ें :- 'ये संसद देश के लिए है, पार्टी के लिए नहीं...' बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

इन वंदे भारत ट्रेनों के जरिए इन सभी राज्यों में न सिर्फ यात्रा में लगने वाला समय कम होगा, बल्कि कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी। देशभर के कई रूटों पर पहले से ही वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। ऐसे में इन ट्रेनों से वंदे भारत ट्रेनों का बेड़ा भी बड़ा होने वाला है। वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत पर इन 11 राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अन्य आला-अधिकारी भी मौजूद रहे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इसमें हिस्सा लिया।

पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

-देश में आधुनिक कनेक्टिविटी के विस्तार का, ये अभूतपूर्व अवसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास (Infrastructure Development) की ये स्पीड और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिलकुल मैच कर रही है। यही तो आज का भारत चाहता है। यही तो नए भारत के युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं, कारोबारियों और नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों की प्रेरणा (Inspiration) हैं। आज एक साथ 9 वंदे भारत ट्रेन का शुरुआत होना भी इसी का उदाहरण हैं। – पीएम मोदी

-अब तक देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को अब 25 वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) की सुविधा मिल रही है। अब इसमें 9 और वंदे भारत जुड़ जाएंगी। अब वो दिन दूर नहीं जब वंदे भारत देश के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी। – पीएम मोदी

पढ़ें :- संसद टीवी यूट्यूब चैनल के व्यजू को देखें, तो इनके आगे कहीं टिकते पीएम नरेंद्र मोदी

-वंदे भारत ट्रेनों ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों (Tourism and Economic Activities) में भी तेजी ला दी हैं। जिन जगहों पर वंदे भारत ट्रेन पहुंच रही हैं, वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इससे वहां रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।- पीएम मोदी

-हमारे महिलाओं के नेतृत्व में विकास (Women Led Development) के विजन को दुनिया ने सराहा है। अपने इस विजन पर आगे बढ़ते हुए सरकार ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Act) पेश किया था। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के आने के बाद हर सेक्टर में महिलाओं के योगदान और उनकी बढ़ती भूमिका की चर्चा हो रही है। आज कई रेलवे स्टेशनों का संचालन भी महिला कर्माचारियों के द्वारा की जा रही है।- पीएम मोदी

-आज देश में मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। ये वंदे भारत ट्रेनें इसी भावना का एक प्रतिबिंब है। आज एक साथ राजस्थान, गुजरात, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिली है। – पीएम मोदी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...