1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी से विपरीत परिस्थितियों में भी देश व समाज के लिए कार्य करने की मिलती है असीम ऊर्जा : ए के शर्मा

पीएम मोदी से विपरीत परिस्थितियों में भी देश व समाज के लिए कार्य करने की मिलती है असीम ऊर्जा : ए के शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में उनके आवास पर शाम को स्नेहल व शिष्टाचार मुलाकात की।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में उनके आवास पर शाम को स्नेहल व शिष्टाचार मुलाकात की।

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं

भेंट के दौरान ए.के. शर्मा ने  प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लिया और प्रदेश में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कार्यों को और बेहतर व जन उपयोगी बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश में पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना और नगरों को सोलर सिटी बनाने के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में  प्रधानमंत्री का निरंतर सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त करने की उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की।

ए.के. शर्मा ने कहा कि  प्रधानमंत्री  हम सबके प्रेरणास्रोत एवं पथ प्रदर्शक हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी देश व समाज के लिए निर्बाध कार्य करने, जनता जनार्दन की निःस्वार्थ सेवा और कर्त्तव्यपरायणता की उनसे असीम ऊर्जा मिलती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...