1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में होगा मददगार : संयुक्त राष्ट्र महासचिव

पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में होगा मददगार : संयुक्त राष्ट्र महासचिव

PM Modi Ukraine Visit: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के यूक्रेन दौरे (Ukraine Visit) को लेकर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र (UN Secretary General) की ओर से बयान जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव (UN Secretary General)  ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) का यूक्रेन दौरा (Ukraine Visit)  रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को रोकने में मददगार होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

PM Modi Ukraine Visit: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के यूक्रेन दौरे (Ukraine Visit) को लेकर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र (UN Secretary General) की ओर से बयान जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के महासचिव (UN Secretary General)  ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) का यूक्रेन दौरा (Ukraine Visit)  रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War)को रोकने में मददगार होगा।

पढ़ें :- टाइफाइड को जटिल बनाती हे भ्रांतियां, जाने कैसे बचा सकता है बीमारी से

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की यात्रा पर शुक्रवार को राजधानी कीव पहुंचे है। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की यह पहली यात्रा है और इस दौरान वह राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) के साथ, रूस-यूक्रेन संघर्ष (Russia-Ukraine War) के शांतिपूर्ण समाधान पर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से गए, जिसमें करीब 10 घंटे का समय लगा। मोदी की दो देशों की यात्रा का यह अंतिम चरण है।

इससे पहले, पीएम मोदी (PM Modi)  ने पोलैंड में युद्ध का मैदान पर समाधान करने के बजाय संवाद की कूटनीति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए मित्र देशों के साथ हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है, क्योंकि युद्ध के मैदान पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है। मोदी ने वारसॉ में अपने पोलिश समकक्ष डोनाल्ड टस्क के साथ वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष हम सभी के लिए गहरी चिंता का विषय है।

पीएम मोदी (PM Modi)  की यह यात्रा ऐतिहासिक है। भारत और यूक्रेन के बीच 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। रूस से जारी यूक्रेन के युद्ध के बीच पूरी दुनिया की नजरें पीएम मोदी (PM Modi)   के इस दौरे पर हैं। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  की यूक्रेन यात्रा से युद्ध समाप्त करने में मदद मिलेगी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक (UN Secretary-General’s spokesperson Stephane Dujarric) ने पीएम मोदी (PM Modi)  के दौरे को लेकर कहा कि हमने कई राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को इस क्षेत्र की यात्रा करते देखा है और हमें उम्मीद है कि ये सभी यात्राएं हमें महासभा के प्रस्तावों, अंतर्राष्ट्रीय कानून और क्षेत्रीय अखंडता के अनुरूप संघर्ष के अंत के करीब ले जाएंगी।

पढ़ें :- नोएडा विरोध प्रदर्शन पर अखिलेश बोले- भाजपा सरकार की एकतरफ़ा नीति करती है पूंजीपतियों का पोषण और कर्मचारियों-श्रमिकों का शोषण
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...