पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से विकास कार्यों और मुफ्त HPV वैक्सीनेशन के लिए देश भर में कैंपेन शुरू किया। इस दौरान पीएम ने अजमेर में लड़कियों से बातचीत की। इस अभियान के तहत देशभर में 14 वर्ष की करीब 1.15 करोड़ किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त HPV वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है, यह बीमारी भारत में हेल्थ के लिए एक बड़ी चिंता बनी हुई है।
Launch of free HPV vaccination : पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से विकास कार्यों और मुफ्त HPV वैक्सीनेशन के लिए देश भर में कैंपेन शुरू किया। इस दौरान पीएम ने अजमेर में लड़कियों से बातचीत की। इस अभियान के तहत देशभर में 14 वर्ष की करीब 1.15 करोड़ किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त HPV वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है, यह बीमारी भारत में हेल्थ के लिए एक बड़ी चिंता बनी हुई है।
अजमेर में पीएम मोदी ने कई विकास कार्यों और HPV वैक्सीनेशन के लिए देश भर में चलाए जा रहे कैंपेन की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर वितरित किए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मुफ्त HPV वैक्सीनेशन अभियान के तहत देशभर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त गार्डासिल-4 टीका लगाया जाएगा। इस दौरान विशेषज्ञों ने वैक्सीनेशन के साथ स्क्रीनिंग पर भी जोर दिया।
बता दें कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। पिछले कुछ सालों में सर्वाइकल कैंसर के हर साल लगभग 80,000 नए केस और 42,000 से ज्यादा मौतें दर्ज हुईं हैं। सरकार ने इस बीमारी से बचाव को लेकर ही देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है। 9 से 14 साल की सभी लड़कियों को HPV वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। ये वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के खतरे को लगभग 98 प्रतिशत कम करती है।