HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM नरेंद्र मोदी ने खूंटी में कहा- पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान जनजातियों को सशक्त करेगा

PM नरेंद्र मोदी ने खूंटी में कहा- पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान जनजातियों को सशक्त करेगा

PM Narendra Modi in Khunti: खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की और झारखंड के विकास के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने झारखंड में शुरू किए जा रहे दो ऐतिहासिक अभियानों की जानकारी दी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Narendra Modi in Khunti: खूंटी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की और झारखंड के विकास के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने झारखंड में शुरू किए जा रहे दो ऐतिहासिक अभियानों की जानकारी दी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ममता INDIA गठबंधन के साथ,अधीर रंजन को फॉलो करना होगा पार्टी का निर्णय

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज झारखंड की इस पावन भूमि से दो ऐतिहासिक अभियानों की शुरुआत होने जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेचुरेशन के सरकार के लक्ष्यों को प्राप्त करने का माध्यम बनेगी। पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान, विलुप्त होने की कगार पर खड़ी जनजातियों की रक्षा करेगा, उन्हें सशक्त करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘अपने अनुभवों के आधार पर मैं आज एक अमृत मंत्र आपके सामने रख रहा हूं। अगले 25 वर्षों के अमृतकाल में अगर हमें विकसित, भव्य और दिव्य भारत का निर्माण करना है, तो हमें उसके 4 अमृत स्तंभों को और मजबूत करना होगा।’

2014 से हमने जनता के सेवक की तरह काम किया: पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 में जब हमें दिल्ली सरकार चलाने का दायित्व जनता ने दिया, उस दिन से हमारा सेवाकाल शुरू हुआ है। उससे पहले भारत की एक बहुत बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। देश में 110 से ज्यादा जिले ऐसे थे, जो विकास के हर क्षेत्र में पिछड़े हुए थे। पहले की सरकार बस उनकी पहचान कर के छोड़ देती थी। इन्हीं जिलों में देश की सबसे ज्यादा आदिवासी परिवार रहते थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इन जिलों को आकांक्षी जिला घोषित किया। इन जिलों में हम शिक्षा, स्वास्थ और सड़क जैसे अनेक विषयों पर शून्य से काम शुरू करके सफलता के नए शिखर पर पहुंच रहे हैं।

भगवान बिरसा मुंडा की गाथा हर देशवासी के लिए प्रेरणा: पीएम मोदी

पढ़ें :- 2013 में पारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लिखित विरोध सिर्फ गुजरात के तत्कालीन सीएम मोदी ने किया था : जयराम रमेश

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय देखने का भी अवसर मिला है। 2 वर्ष पहले आज के दिन मुझे ये संग्रहालय देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला था।’ उन्होंने कहा, ‘जनजातीय गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की गाथा हर देशवासी को प्रेरणा से भर देती है। झारखंड का कोना-कोना ऐसी ही महान विभूतियों, उनके हौसलों और अथक प्रयासों से जुड़ा है।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...