1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. TMC ने मदरसों के लिए 6 हजार करोड़ रुपये खर्च किए,यह जनसभा TMC की “नींद उड़ाने” वाली है: PM Modi

TMC ने मदरसों के लिए 6 हजार करोड़ रुपये खर्च किए,यह जनसभा TMC की “नींद उड़ाने” वाली है: PM Modi

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद बंगाल से TMC की विदाई तय है और जनता बदलाव के मूड में है। अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे के दूसरे दिन सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

West Bengal election:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद बंगाल से TMC की विदाई तय है और जनता बदलाव के मूड में है। अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे के दूसरे दिन सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में हुए उनके रोड शो में जनता का जबरदस्त समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि यह जनसभा TMC की “नींद उड़ाने” वाली है और राज्य की जनता अब परिवर्तन चाहती है।

पढ़ें :- ऑस्ट्रिया के चांसलर स्टॉकर करेंगे चार- दिवसीय भारत का दौरा, पीएम मोदी के साथ लंच कर व्यापार और निवेश को करेंगे मजबूत

मदरसों के लिए 6 हजार करोड़ रुपये

पीएम ने दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों की सभी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन TMC सरकार ने उन्हें नजरअंदाज किया है।पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि TMC सरकार ने मदरसों के लिए 6 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन आम जनता के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने पिछले वर्षों में “कुशासन” देखा है और अब TMC को अपने 15 साल के शासन का हिसाब देना होगा। सभा के दौरान पीएम ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) का जिक्र करते हुए कहा कि इस कानून के जरिए लोगों को अधिकार और सुरक्षा दी गई है। उन्होंने “कमल खिलाओ, घुसपैठिया भगाओ” का नारा देते हुए TMC पर निशाना साधा और उसे “निर्मम सरकार” करार दिया।

चाय बागान मजदूरों के लिए वादे

पीएम मोदी ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी असम में भाजपा सरकार ने श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए काम किया है और भूमि पट्टे दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बंगाल में भी श्रमिक परिवारों को जमीन के अधिकार दिए जाएंगे। इससे पहले पीएम ने शनिवार को कटवा, जंगीपुर और कुशमंडी में तीन बड़ी रैलियों को संबोधित किया। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद वह सिलीगुड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य रोड शो भी किया। दार्जिलिंग जिले की सभी 5 सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है, जहां गोरखा पहचान की राजनीति प्रभावी रहती है। वहीं जलपाईगुड़ी जिले की 7 सीटों में से 4 पर TMC और 3 पर भाजपा के विधायक हैं। यहां राजबंशी और आदिवासी (ST) समुदाय चुनावी नतीजों में अहम भूमिका निभाते हैं।

पढ़ें :- बंगाल में वोटिंग से पहले ओवैसी ने हुमायूं कबीर के साथ तोड़ा गठबंधन, कहा- उनके बयान से मुसलमानों की ईमानदारी पर उठते हैं सवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...