1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गड्डे में गिर कर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को किया गिरफ्तार

गड्डे में गिर कर युवक की मौत के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार को सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जनकपुरी में खुले गड्ढे में एक 25 वर्षीय युवक की गिर कर मौत होने के कारण की गई है। पुलिस के अनुसार सब-कॉन्ट्रैक्टर को रात में दुर्घटना के बारे में बताया गया था, लेकिन उसने मोटरसाइकिल सवार की मदद के लिए कुछ नहीं किया।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पुलिस ने शनिवार को सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जनकपुरी में खुले गड्ढे में एक 25 वर्षीय युवक की गिर कर मौत होने के कारण की गई है। पुलिस के अनुसार सब-कॉन्ट्रैक्टर को रात में दुर्घटना के बारे में बताया गया था, लेकिन उसने मोटरसाइकिल सवार की मदद के लिए कुछ नहीं किया। पुलिस जांच में पता चला कि जब 25 साल का कमल गड्ढे में गिरा तभी एक परिवार के कुछ सदस्य वहां से गुजर रहे ​थे। उन्होने घटना स्थल मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को इसकी जानकारी दी। गार्ड ने रात लगभग साढ़े 12 बजे के आस-पास सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को सूचित किया था। पुलिस के मुताबिक राजेश मौके पर तो आया, लेकिन उसने गड्ढे की जांच नहीं की।

पढ़ें :- VIDEO : राजा भैया की पत्नी के घर जानलेवा हमले की कोशिश! बेटी राघवी ने शेयर किया वीडियो

बता दे कि दिल्ली के जनकपुरी के B3B ब्लॉक के पास प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग पर आंध्र स्कूल के पास जल विभाग ने एक गड्डा खोद रखा था। इस गड्डे में 25 वर्षीय कमल अपनी बाइक सहित गिर गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जहां पर गड्डा किया गया था वहां पर न तो कोई चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर, बैरिकेड या उचित रोशनी की व्यवस्था नहीं थी और कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं किया गया था। ​एक गार्ड गड्डे से काफी दूर पर था। गड्ढे को बिना किसी सुरक्षा उपाय के सार्वजनिक सड़क के बीच में खुला छोड़ दिया गया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल के साथ लगभग 20 फीट लंबा, 13 फीट चौड़ा और लगभग 14 फीट गहरा गड्ढे में पड़ा मिला, जिसकी शिनाख्त 25 वर्षीय कमल के रूम में हुई। यह गड्ढा सड़क के काम के हिस्से के रूप में सड़क के बीच में खोदा गया था। घायल व्यक्ति को फायर ब्रिगेड की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया और PCR वाहन से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसी मामलें में सब-कॉल्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...