HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. समान नागरिक संहिता पर PM मोदी के बयान के बाद बढ़ा सियासी पारा, मुस्ल्मि पर्सनल लॉ बोर्ड की हुई अहम बैठक

समान नागरिक संहिता पर PM मोदी के बयान के बाद बढ़ा सियासी पारा, मुस्ल्मि पर्सनल लॉ बोर्ड की हुई अहम बैठक

पीएम मोदी मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, देश को दो कानूनों से नहीं चलाया जा सकता है। भाजपा विरोधी दलों ने मुसलमानों में समान नागरिक संहिता को लेकर भ्रम फैला रखा है। भाजपा कार्यकर्ता उनके पास तथ्यों के साथ जाएं और उन्हें समझाएं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (All India Muslim Personal Law Board) की मंगलवार देर रात बैठक हुई। ये बैठक तब हुई जब समान नागरिक सहिंता (uniform civil code) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने भाषण में जोर दिया। इसके बाद आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ र्बार्ड (All India Muslim Personal Law Board) की करीब तीन घंटे बैठक हुई। इस बैठक में क्या निर्णय हुआ अभी ये साफ नहीं हो पाया है। हालांकि, जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

पढ़ें :- Ayodhya Visit : पीएम मोदी का राम नगरी में आज दो घंटे का जानें कैसा है शेड्यूल? रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो

बता दें कि, पीएम मोदी (PM Modi) मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, देश को दो कानूनों से नहीं चलाया जा सकता है। भाजपा विरोधी दलों ने मुसलमानों में समान नागरिक संहिता को लेकर भ्रम फैला रखा है। भाजपा कार्यकर्ता उनके पास तथ्यों के साथ जाएं और उन्हें समझाएं।

पीएम मोदी (PM Modi) द्वारा इस मुद्दे पर इतना खुलकर बोले जाने के बाद कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा इसे एक प्रमुख मुद्दा बनाएगी। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस समेत भाजपा विरोधी पार्टियों ने मुसलमानों को वोटबैंक बना रखा है पर भाजपा सबका साथ सबका विकास की विचारधारा के साथ चलती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...