1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Positive fragrance : इस खूशबू से बन जाता है सकारात्मक माहौल, अपने चारो तरफ बिखेरिये खुशियां

Positive fragrance : इस खूशबू से बन जाता है सकारात्मक माहौल, अपने चारो तरफ बिखेरिये खुशियां

खूशबू से घर आंगन महकने लगे तो घर में रहने वालों के लिए घर स्वर्ग हो जाता है। घर के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए सुगन्धित द्रव्यों के प्रयोग का प्रचलन प्राचीन काल से ही होता आ रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Positive fragrance : खूशबू से घर आंगन महकने लगे तो घर में रहने वालों के लिए घर स्वर्ग हो जाता है। घर के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए सुगन्धित द्रव्यों के प्रयोग का प्रचलन प्राचीन काल से ही होता आ रहा है। सुगंधित अगरबत्तियां, दीप, तेल आदि राजा-महाराजाओं के समय में भी प्रयोग होते हैं। इसका प्रयोग नकारात्मक शक्तियों और वास्तुदोष से महल या किले को मुक्त करने के लिए भी किया जाता था।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

खुशबू मस्तिष्क में प्रसन्नता और मन को हल्का रखने वाली तरंगों को विकसित करती है। सुगंध की शक्ति इस बात से भी समझी जा सकती है कि इनका प्रयोग चिकित्सा के रूप में भी किया जाता है। तो आइए जानें किस तरह के सुगंध से घर माहौल साकारात्मक बन जाता है और घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है।

अपने मन पसंद सुगंध को प्राथमिकता दें

वास्तु शास्त्र में सुंगध को दोष निवारक माना गया है, लेकिन इसके लिए जरूरी ये है कि वह सुगंध आपको पसंद हो। वास्तु में केवल उन्हीं सुगंधों की सलाह दी की जाती है, जो प्रथम प्रभाव में आपके मन को अच्‍छी लगें। अपने मन पसंद सुगंध को प्राथमिकता दें।

पीले फूल की खुशबू

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

वास्तु में पीले फूल से मिलने वाली सुंगध विवाह से जुड़े हर सकंट को दूर करने में कारगर होता है। गेंदा, पियोनिया अपने कमरे में रखें। पीले फूल की महक मन और मस्तिष्क को रिलेक्स करती है और मन में प्रेम भावना का भी विकास करती है। साथ ही इसका वास्तु असर भी होता है। विवाह प्रस्ताव आने लगते हैं।

नकारात्मकता दूर होगी                       

यदि घर में बहुत ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा हो या घर के परिवार के सदस्य हमेशा नकारात्मक बातें करते हों तो घर में हमेशा उनकी पसंद की खूशबू का इस्तेमाल करें। इसके लिए सेंटेड कैंडिल, फूल, रूम फ्रेशनर या अगरबत्ती आदि का प्रयोग कर सकते हैं। इससे उनके मन से बुरे विचार निलेंगे और घर से भी नकारात्मकता दूर होगी।

घर में रहता हो तनाव का माहौल

कई बार घर में घुसते ही तनाव सा महसूस होने लगता है तो घर के मुखिया के पसंद की कोई भी खुशबू घर में इस्तेमाल करें। साथ ही पूजा में चंदन की अगरबत्ती या भीनी-भीनी खुशबू वाली धूप व अगरबत्ती का प्रयोग ज्यादा करें।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

धूप हर कमरे में फैलाएं

घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए हवन सामग्री को जलाएं और इसका धूप हर कमरे में फैलाएं। चाहें तो इसमें लोहबान या गुग्गल भी प्रयोग कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...