HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Presidential Election 2022 : तेजस्वी का NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर बड़ा अटैक,​ कहा-राष्ट्रपति भवन में मूर्ति की जरूरत नहीं

Presidential Election 2022 : तेजस्वी का NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर बड़ा अटैक,​ कहा-राष्ट्रपति भवन में मूर्ति की जरूरत नहीं

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पर बड़ा अटैक बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति बैठाना है न कि कोई मूर्ति। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (NDA Presidential candidate Draupadi Murmu) पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने कभी उन्हें बोलते हुए नहीं सुना है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पर बड़ा अटैक बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति बैठाना है न कि कोई मूर्ति। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (NDA Presidential candidate Draupadi Murmu) पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने कभी उन्हें बोलते हुए नहीं सुना है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि आप लोगों ने भी सुना होगा। यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को तो आप सब ने हर जगह बोलते हुए सुना है, लेकिन जो सत्ता पक्ष से एनडीए की उम्मीदवार बनाई गई हैं, वो जब से उम्मीदवार बनी हैं, उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं किया है। तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने शिवहर पहुंचे थे। यहां पत्रकारों के सवाल को जवाब देते हुए उक्त बातें कही।

पढ़ें :- विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ किया...कांग्रेस अध्यक्ष का पीएम मोदी पर निशाना

तेजस्वी यादव का ये बयान यशवंत सिन्हा के बिहार दौरे के बाद आया है। यशवंत सिन्हा ने बिहार की राजधानी पटना पहुंचकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की थी। यशवंत सिन्हा ने भी विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा था कि राष्ट्रपति को रबर स्टांप नहीं होना चाहिए। राष्ट्रपति को चाहिए कि वे प्रधानमंत्री को बुलाएं और उनकी गलतियां बताएं। अपने अधिकारों का उपयोग करें।

पढ़ें :- इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का देहरादून में निधन, भक्तों में शोक की लहर

वहीं, तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं और एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। उनके बारे में नेता प्रतिपक्ष ने टिप्पणी करके जगजाहिर कर दिया कि जो व्यक्ति लिखा हुआ भाषण ठीक से नहीं पढ़ सका, जिनकी माता पूर्व मुख्यमंत्री रही हैं, जिनकी भाषा और शिक्षा के बारे में सबको पता है। तेजस्वी यादव के शिक्षा और उनके परिवार के शिक्षा के बारे में सब जानते हैं। उनका परिवार असंसदीय भाषा का प्रयोग करते रहा है। उन्होंने बताया कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह आदिवासी और दलित समाज से आने वाली महिला हैं। उन पर इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

21 जुलाई को होगा देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा

बता दें है कि देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी। 21 जुलाई को मतगणना की घोषणा की जाएगी। इसी के साथ देश के नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान हो जाएगा। राष्ट्रपति पद के लिए एक तरफ एनडीए ने उड़ीसा की आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो दूसरी तरफ संयुक्त विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, चुनाव नजदीक आने के बाद सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि कौन सी पार्टी किस उम्मीदवार का समर्थन करती है। बिहार में बीजेपी के अलावे जेडीयू, लोजपा (रामविलास) सहित एनडीए में शामिल सभी दल मुर्मू को अपना समर्थन दे रहे हैं। वहीं, आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल सिन्हा को अपना समर्थन दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...