1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Priyanka Chopra को ‘ऐतराज’ से था ऐतराज, Producer ने किया खुलासा

Priyanka Chopra को ‘ऐतराज’ से था ऐतराज, Producer ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम और काम दोनों ही जगजाहिर है। वह हॉलीवुड में भी अपना परचम बुलंद कर चुकी हैं। इन्होंने पर्दे पर हर जॉनर की फिल्में की हैं। फिर चाहे वह एक्शन हो या फिर रोमांस और कॉमेडी। सभी में इन्हें खूब पसंद किया गया है। और अपने बल बूते पर इन्होंने अपनी पहचान बनाई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम और काम दोनों ही जगजाहिर है। एक बार ऐसा भी हुआ था जब इनको नेगेटिव रोल ऑफर हुआ तो ये फूट-फूटकर रोने लगी थीं। इस बात ता खुलासा खुद प्रोड्यूसर ने किया है।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) साल 2004 में आई फिल्म ‘ऐतराज’ में करीना कपूर खान (Kareena kapoor) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अपोजिट नजर आई थीं। इसमें उन्होंने नेगेटिव रोल प्ले किया था।

इसमें अक्षय ने राज मल्होत्रा (Raj Malhotra) का किरदार और प्रियंका ने सोनिया कपूर (Sonia Kapoor) का रोल निभाया था। मूवी में सोनिया जो कि राज की एक्स होतीं हैं, वह उन पर सेक्शुअल हरैसमेंट का केस (Sexual Harassment Case) कर देती हैं। केस कोर्ट में चलता है, जो राज की पत्नी बनीं करीना कपूर (Kareena kapoor) लड़ती हैं और अंत में जीत जाती हैं।

अक्षय कुमार ने भी ‘ऐतराज’ करने से कर दिया था मना

अब हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील दर्शन (Suneel Darshan) ने बताया कि न तो अक्षय और न ही प्रियंका इस मूवी के आइडिया से खुश हुए। उन्होंने बताया, ‘अक्षय (Akshay Kumar) और प्रियंका दोनों ही इस फिल्म को करने के लिए इच्छुक नहीं थे।

लेकिन मेरी उनके साथ बॉन्डिंग अच्छी थी। मैंने उसका इस्तेमाल दोनों को साथ लाने में किया। अक्षय को फाइनेंस से कुछ दिक्कत थी। मैंने उनसे कहा कि कम या ज्यादा पैसे से मूवी पर क्या ही असर पड़ जाएगा। वह बस प्रोजेक्ट के बारे में सोचें। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनको वैम्प के रोल के लिए अप्रोच किया गया, जिससे वह दुखी थीं। वह इस वजह से रोई भी थीं।’

प्रोड्यूसर ने प्रियंका चोपड़ा पर बनाया था दवाब

सुनील ने आगे बताया कि प्रियंका घर जाकर सो गई थीं। फिर उन्होंने उनको उठने के बाद ऑफिस आने के लिए कहा था। इसके बाद उन पर इस रोल को करने के लिए दबाव बनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

साथ ही उनके ये रोल करने की इम्पॉर्टेंस के बारे में भी बताया। मुझे लगा था कि मेरी बातें उनकी दिमाग में घर कर गई हैं और ऐसा ही हुआ। दोनों ने काम किया और ऐतराज दोनों के लिए शानदार साबित हुई।

पढ़ें :- Shruti Haasan Breakup: शांतनु और श्रुति की शादी के खुलासे के बाद एक्ट्रेस का हुआ ब्रेकअप

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...