ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर फैमिली की गतिविधियों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने आज रविवार (12 मई) को मदर्स डे पर बेटी मालती मैरी का क्यूट वीडियो डाला है। साथ ही प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर पति निक जोनस के साथ बिताए हसीन पलों को भी साझा किया है।
मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर फैमिली की गतिविधियों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने आज रविवार (12 मई) को मदर्स डे पर बेटी मालती मैरी का क्यूट वीडियो डाला है। साथ ही प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अमेरिकी सिंगर पति निक जोनस के साथ बिताए हसीन पलों को भी साझा किया है।
प्रियंका (Priyanka Chopra) की अपकमिंग फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब प्रियंका अपना पूरा वक्त पति और बेटी के साथ बिता रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल फैंस को खुश कर दिया। प्रियंका और निक (Priyanka and Nick) की इस सेल्फी की खास बात है कि दोनों काफी समय बाद एक साथ क्वालिटी टाइम गुजारते दिखे।
दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने स्वेटशर्ट पहनी हुई हैं। प्रियंका ने कुछ ही घंटों पहले यह तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इस तरह की रातें।’ प्रियंका और निक (Priyanka and Nick) की इस कोजी तस्वीर (Cozy picture) से साफ पता चल रहा है कि दोनों ने लंबे समय बाद अच्छा वक्त साथ बिताया है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- सिनेमा में छाया ‘गरम माहौल’, दमदार पोस्टर और ट्रेलर ने बढ़ाया रोमांच
प्रियंका (Priyanka and Nick) ने मालती का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कलरिंग बुक के साथ खेल रही है मालती जब पीछे मुड़कर देखती हैं तो यह लुक काफी अच्छा लगता है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका (Priyanka and Nick) की फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में अभिनेता जॉन सीना भी हैं। प्रियंका (Priyanka and Nick) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर शूटिंग के रैपअप की बात भी बताई थी। प्रियंका फिल्म ‘द ब्लफ’ और वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के सीजन 2 में भी दिखेंगी।