HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. मां बनने के बाद पहली बार Priyanka Chopra ने शेयर की तस्वीर, फैंस दे रहे गज़ब रिएक्शन

मां बनने के बाद पहली बार Priyanka Chopra ने शेयर की तस्वीर, फैंस दे रहे गज़ब रिएक्शन

बॉलीवुड देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) और निक जोनस (Nick Jonas) 22 जनवरी को सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को को ये खुशखबरी दी थी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: बॉलीवुड देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) और निक जोनस (Nick Jonas) 22 जनवरी को सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को को ये खुशखबरी दी थी।

पढ़ें :- शादी के बाद घर में झाड़ू पोछा करते दिखे आमिर खान के दामाद, वीडियो ने किया फैन्स को हैरान

वहीं मां बनने की अनाउंसमेंट करने के बाद प्रियंका (Priyanka Chopra ) ने पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका (Priyanka Chopra ) की ये फोटोज देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं। प्रियंका (Priyanka Chopra ) ने कार में बैठे हुए दो रियर मिरर सेल्फी शेयर की हैं।

उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- लाइट सही महसूस करती हैं। पहली फोटो में प्रियंका (Priyanka Chopra ) के चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी फोटो में वह शेड्स लगाकर पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका (Priyanka Chopra ) की इस तस्वीर पर फैंस ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- हैलो मॉमी।


वहीं दूसरे ने लिखा- वेलकम बैक मामा। प्रियंका के चेहरे पर दिख रहे ग्लो की भी फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- क्या ग्लो है। प्रियंका की इन फोटोज को 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम डीपी भी बदल दी है। फोटो में वह अपने पेट डायना को कडल करती नजर आ रही हैं। बेबी की अनाउंसमेंट के बाद प्रियंका ने तो अपना पहला पोस्ट शेयर कर दिया है अब फैंस निक जोनस के पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...