HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी ने भाजपा सराकर पर जमकर साधा निशाना, कहा-हरियाणा की जनता के साथ हर स्तर पर अन्याय हो रहा

प्रियंका गांधी ने भाजपा सराकर पर जमकर साधा निशाना, कहा-हरियाणा की जनता के साथ हर स्तर पर अन्याय हो रहा

प्रियंका गांधी ने कहा, हरियाणा की धरती पर ही भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया और कहा-जब-जब इस दुनिया में अन्याय बढ़ेगा तो मैं आऊंगा और अन्याय के खिलाफ लड़ूंगा। गीता की सीख से ही गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन चलाया। आने वाली नवरात्रि के त्योहार में भी हम अन्याय के खिलाफ न्याय की विजय मनाएंगे। ये हमारी परंपरा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है। कांग्रेस ने आखिरी समय चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हरियाणा के जुलाना में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर विनेश फोगाट और दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- क्या दिल्ली किसी तानाशाह का किला है जहां आम जनता घुस नहीं सकती? सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधिक करते हुए कहा, हरियाणा.. किसानों, जवानों और पहलवानों का प्रदेश है। कुछ साल पहले मैं अपनी बेटी को बास्केटबॉल कैंप के लिए हरियाणा लेकर आई थी। मुझे उसके कैंप से लौटने तक इंतजार करना था। जहां मैं इंतजार कर रही थी, वहां से कुछ दूरी पर एक दादाजी खेतों में कटाई कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि मुझे भी कटाई सिखाइए। उन्होंने मुझे थोड़ी कटाई सिखाई और फिर कहा कि आप थक गए होगे, घर चलो थोड़ा आराम कर लेना। मैं उनके घर गई तो उनके परिवार ने मुझे चाय पिलाई, पराठे खिलाए और ढेर सारी बातें की। इस बात को 8-10 साल बीत गए हैं। आज भी जब कभी वे घर आते हैं तो घी, गन्ना या बच्चों के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं। यही अपनापन तो हरियाणा की संस्कृति और संस्कार हैं।

उन्होंने आगे कहा, मेरी बेटी हरियाणा के लिए खेलती थी। एक बार मैं उसके साथ बास्केटबाल कैंप के लिए पांडिचेरी गई। वहां एक रितिका नाम की बच्ची थी, जो हरियाणा से थी और बास्केटबाल टीम की कैप्टन थी। उसे मैच के दिन 102°C बुखार था, लेकिन वो मेहनत के साथ खेली। हरियाणा की हर लड़की के दिल में कुछ कर गुजरने की आग होती है। विनेश ने भी ऐसा संघर्ष किया और जब मेडल जीतकर आई तो सभी को गर्व हुआ, PM मोदी उनसे मिले। लेकिन फिर सरकार, सिस्टम से भरोसा उठ गया, क्योंकि विनेश और उसके साथियों के साथ अन्याय हुआ।

हरियाणा की जनता के साथ हर स्तर पर अन्याय हो रहा है। काले कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे, 750 किसान शहीद हो गए, लेकिन PM मोदी उनसे नहीं मिले। लेकिन जब यूपी में चुनाव आए, तब उन्होंने ये कानून वापस ले लिए। आज BJP हरियाणा में 24 उपज पर MSP देने की बात कर रही है। लेकिन उनमें से 10 ऐसी फसल हैं, जो हरियाणा में किसान उगाते ही नहीं हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा, हरियाणा की धरती पर ही भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया और कहा-जब-जब इस दुनिया में अन्याय बढ़ेगा तो मैं आऊंगा और अन्याय के खिलाफ लड़ूंगा। गीता की सीख से ही गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन चलाया। आने वाली नवरात्रि के त्योहार में भी हम अन्याय के खिलाफ न्याय की विजय मनाएंगे। ये हमारी परंपरा है।

पढ़ें :- कांग्रेस की नस-नस में दौड़ता है भ्रष्टाचार, इनके राज में यहां जमीन की दलाली करने वाले मालामाल हो गए...हरियाणा में बोले पीएम मोदी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...