HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-आपको रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है वो जवाब नहीं दे पाते?

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-आपको रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है वो जवाब नहीं दे पाते?

प्रियंका गांधी ने कहा कि, मोदी सरकार ने G20, यशोभूमि और नई संसद बनाने में हजारों करोड़ रुपए खर्च कर दिए। ये 8 हजार करोड़ के हवाई जवाज में घूमते हैं। लेकिन PM मोदी आपको ये जवाब नहीं दे पाते कि... आपकी सड़कें टूटी क्यों हैं?आपको रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? महंगाई इतनी क्यों बढ़ गई है?

By शिव मौर्या 
Updated Date

भिलाई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि, पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने 1955 में भिलाई में स्टील प्लांट की नींव रखी थी। या कहें तो आधुनिक भारत की नींव यहीं पड़ी थी। भिलाई, देश की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता के सपने का प्रतीक है। यहां खड़े होकर हर देशवासी को गर्व महसूस होना चाहिए।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, राधिका खेड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-लड़की हूं और लड़ सकती हूं

साथ ही कहा, यहां मंच पर आने से पहले मैंने कुछ महिलाओं से बात की, उनको आत्मनिर्भर देखकर मुझे काफी गर्व हुआ। वह साहस और खुशी से मुस्कुरा रही थीं कि सरकार ने उनके लिए कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से वह अपने पैरों पर खड़ी हैं। कई महिलाओं ने कहा कि वह पहली बार रोजगार कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के एक हाथ में संस्कृति का कलश है, तो दूसरे हाथ में विज्ञान और तकनीक का ब्रह्मास्त्र भी है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, मोदी सरकार ने G20, यशोभूमि और नई संसद बनाने में हजारों करोड़ रुपए खर्च कर दिए। ये 8 हजार करोड़ के हवाई जवाज में घूमते हैं। लेकिन PM मोदी आपको ये जवाब नहीं दे पाते कि… आपकी सड़कें टूटी क्यों हैं?आपको रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? महंगाई इतनी क्यों बढ़ गई है? जब किसान हर दिन 27 रुपए कमा रहा है, तो उनके उद्योगपति दोस्त एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कैसे कमा रहे हैं? इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को भी गिनाया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...