1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद प्रियंका गांधी का ट्वीट, तीन चीजें ज्यादा देर तक छुप नहीं सकतीं, सूर्य, चंद्रमा और सत्य

राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के बाद प्रियंका गांधी का ट्वीट, तीन चीजें ज्यादा देर तक छुप नहीं सकतीं, सूर्य, चंद्रमा और सत्य

मोदी सरनेम केस मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल की सजा पर रोक लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस में खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यालय में कार्यकर्ता पहुंचे हैं और जश्न मना रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मोदी सरनेम केस मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल की सजा पर रोक लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस में खुशी की लहर है। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यालय में कार्यकर्ता पहुंचे हैं और जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं की इस मामले में प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, “तीन चीजें ज्यादा देर तक छुप नहीं सकतीं: सूर्य, चंद्रमा और सत्य”। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, सुप्रीम कोर्ट को न्यायपूर्ण निर्णय के लिए धन्यवाद। सत्यमेव जयते।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ट्वीट आया है। उन्होंने कहा कि, मा. सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी जी की सज़ा पर रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज आज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...