1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. काली पोस्टर विवाद को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन जारी, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट

काली पोस्टर विवाद को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन जारी, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट

देश में काली पोस्टर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कई राज्यों में लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद शनिवार को संकल्प यात्रा निकाल रहा है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

देश में काली पोस्टर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कई राज्यों में लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद शनिवार को संकल्प यात्रा निकाल रहा है। इसकी अमुनती प्रशासन ने दिया है। प्रशासन ने इसकी समय सीमा भी निर्धारित किया है। बताया जा रहा है कि यह बाराखंभा रोड से होकर जंतर मंतर तक जाएगी।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

इसी क्रम में राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल और अमरावती में उमेश की हत्या के विरोध में मार्च कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही हिंदूवादी संगठन दिल्ली की सड़कों पर मार्च कर रहे हैं। ये मार्च जंतर-मंतर में जाकर खत्म होगा।

दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली प्रशासन ने सभी से अनुरोध किया है कि इन सड़को से जने से बचें।

  • सिकंदरा रोड
  •  बाराखंभा रोड
  • कॉपरनिकस मार्ग
  • फिरोज शाह रोड
  • भगवान दास रोड
  • कस्तूरबा गांधी मार्ग
  • टॉल्स्टॉय मार्ग
  • संसद मार्ग
  • जनपथ आउटर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...