1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब प्रताप सिंह बाजवा ने खोला मोर्चा, लगाए पोस्टर

पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब प्रताप सिंह बाजवा ने खोला मोर्चा, लगाए पोस्टर

पंजाब में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के अंदर होरही गुटबाजी की कुश्ती में पंजाब कांग्रेस के एक और दिग्गज कूद पड़े है।कांग्रेस के अंदर कलह दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

फरीदकोट: पंजाब में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के अंदर होरही गुटबाजी की कुश्ती में पंजाब कांग्रेस के एक और दिग्गज कूद पड़े है।कांग्रेस के अंदर कलह दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की गुटबाजी से पार्टी की मुश्किलें बढ़ी हैं। पोस्टर वॉर का सिलसिला तेज पकड़ रहा है। पहले नवजोत सिंह सिद्धू और अब प्रताप सिंह बाजवा के भी पोस्टर फरीदकोट में लगाए गए हैं।

पढ़ें :- AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

फरीदकोट में जगह जगह इन पोस्टर को लगाया गया है, जिनमें कई अलग अलग संदेश लिखे गए हैं। पोस्टरों में लिखा गया है, कांग्रेस पार्टी का यही मान- टकसाली कांग्रेस हमारी शान, टकसाली कांग्रेस वर्कर सम्मान मांगते हैं, नौजवान और नशों की बात- लफड़ा होवेगा अब इन पोस्टरों को प्रताप सिंह बाजवा की ओर से लगाया गया है। पोस्टर में बाजवा के अलावा रोबिनदीप सिंह भुल्लर, रेशम सिंह जग्गा चहल, जगदीश कुमार जग्गा और डीसर सूरगुरी की तस्वीर लगाई गई है। लेकिन अहम बात यह है कि इस पोस्टर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फोटो तो लगे हैं, मगर कैप्टन अमरिंदर या नवजोत सिंह सिद्धू में से किसी की भी तस्वीर नहीं लगाई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...