HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab Election 2022 Live : पंजाब में सुबह 11 बजे तक 17.77 फीसदी वोटिंग

Punjab Election 2022 Live : पंजाब में सुबह 11 बजे तक 17.77 फीसदी वोटिंग

Punjab Election 2022 Live : पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार पंजाब में सुबह 11 बजे तक 17.77 फीसदी वोटिंग हुई है। पंजाब में लंबे समय बाद ऐसा चुनावी माहौल है कि चार दल सत्ता के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Punjab Election 2022 Live : पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार पंजाब में सुबह 11 बजे तक 17.77 फीसदी वोटिंग हुई है। पंजाब में लंबे समय बाद ऐसा चुनावी माहौल है कि चार दल सत्ता के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।

पढ़ें :- अनुप्रिया पटेल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, कौशाम्बी में भाजपा का नहीं, प्रत्याशी का किया  विरोध : रघुराज प्रताप सिंह

नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने डाला वोट

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने स्वामी सत्यानंद कॉलेज पोलिंग बूथ पर वोट डाला है। पंजाब सरकार में मंत्री परगट सिंह ने जालंधर के मीठापुर में एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को मतदान करना चाहिए, इसकी वजह से लोकतंत्र को शक्ति मिलती है।

जाति-धर्म से ऊपर उठ करें मतदान : मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि मैंने अपने हल्के श्री आनंदपुर साहिब में वोट डाला है। मैं पंजाब के सारे मतदाताओं से अपील करता हूं कि पंजाब के सामने जो चुनौतियां हैं, नौजवानों और किसानों के सामने जो चुनौतियां हैं, जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करें।

पढ़ें :- ED  रिपोर्ट : 'आप' को विदेशों से हुई करोड़ों की अवैध फंडिंग, AAP बोली- हर चुनाव से पहले  ये सब करती है भाजपा

केजरीवाल ने कहा- पंजाब के लिए आज बड़ा दिन

AAP पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लिए बड़ा दिन है। अपने भविष्य के लिए वोट डालने जरूर जाएं, जिसमें अच्छे स्कूल, बच्चों को अच्छा रोजगार और अच्छे सरकारी अस्पताल हों, नशा न हो और सभी पंजाबी सुरक्षित महसूस करें। ये सब होगा, जब आप वोट डालेंगे। पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान मोहाली में वोट डाला। वह संगरूर के धूरी से चुनाव लड़ रहे हैं।  भगवंत मान ने कहा कि ये पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि किसी भी दबाव में आकर या लालच में आकर वोट पकड़ाना नहीं है, अपनी मर्जी से वोट करें।

शरीर से जुडे दो बच्चे ने किया मतदान

एक ही शरीर से जुडे दो बच्चे सोहना और मोहना ने मनवाल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लग रहा है। नागरिकों को अपने मत का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

राज्य की 117 सीटों पर कुल एक हजार 304 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी (धूरी तथा चमकौर साहिब सीट),पूर्व मुख्यमंत्री एवं सबसे अधिक उम्र के दग्गिज प्रकाश सिंह बादल (लंबी ), शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (जलालाबाद), पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान (धूरी ),पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सद्धिू (अमृतसर पूर्व) शिअद के बक्रिम मजीठिया (अमृतसर पूर्व),पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ,(पटियाला शहरी) छह बार के विधायक एवं उप-मुख्यमंत्री ओ पी सोनी (अमृतसर सेंट्रल) उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा (डेरा बाबा नानक) मुख्य प्रत्याशी हैं।

पढ़ें :- भाजपा की हर बात झूठी निकली, इन्होंने कहा किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, बताओ 10 साल में किसी की आय दोगुनी हुई : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...