1. हिन्दी समाचार
  2. बाइआग्रफी
  3. Pushpam Priya jeevan parichay: खुद को CM का चेहरा बताकर बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी के बारे में जानिए…

Pushpam Priya jeevan parichay: खुद को CM का चेहरा बताकर बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी के बारे में जानिए…

बिहार विधानसभा चुनाव का जल्द ही शंखनाद होने वाला है। बिहार चुनाव से पहले उन तमात नेताओं की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है, जो बिहार की राजनीति में कदम रखकर बड़ा परिवर्तन लाना चाह रहे हैं। अपने पहले चुनाव में उनको सफलता नहीं मिली लेकिन अब दूसरी बार चुनाव में वो किन मुद्दों को साथ जनता के बीच जाएंगी ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Pushpam Priya Choudhary jeevan parichay: बिहार विधानसभा चुनाव का जल्द ही शंखनाद होने वाला है। बिहार चुनाव से पहले उन तमाम नेताओं की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है, जो बिहार की राजनीति में कदम रखकर बड़ा परिवर्तन लाना चाह रहे हैं। अपने पहले चुनाव में उनको सफलता नहीं मिली लेकिन अब दूसरी बार चुनाव में वो किन मुद्दों को साथ जनता के बीच जाएंगी ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं द प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी की, जो कभी अखबारों में विज्ञापन देकर खुद को बिहार का ​मुख्यमंत्री चेहरा बताकर सुर्खियों में आईं थीं। आइए जानते हैं कौन है पुष्पम प्रिया चौधरी, जो बिहार की राजनीति में करना चाहती हैं बड़ा बदलाव….

पढ़ें :- Assam Elections 2026 : असम विधानसभा चुनाव के लिए आप प्रत्याशियों की पहली सूची जारी , 14 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

कौन हैं पुष्पम प्रिया चौधरी?
दरभंगा जिले की रहने वाली पुष्पम जेडीयू नेता और पूर्व MLC विनोद चौधरी की बेटी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में इन्होंने खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया था। इसके लिए इन्होंने अखबारों में खूब विज्ञापन और प्रदेश में कई जगहों पर होर्डिंग भी लगाई थी। इनकी पार्टी ने बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि, पुष्पम प्रिया अभी भी बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
पुष्पम प्रिया चौधरी का जन्म दरभंगा में हुआ है। वह जेडीयू नेता और पूर्व MLC विनोद चौधरी की बेटी हैं। पिता के राजनीति में होने के चलते वह हमेशा पॉलिटिक्स से जुड़ी रहीं। द प्लूरल्स की वेबसाइट के मुताबिक, पुष्पम प्रिया ने लंदन के मशहूर लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डिवेलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से डिवेलपमेंट स्टडीज में भी मास्टर्स किया है।

ब्लैक ड्रेस के कारण में चर्चाओं में रहती हैं पुष्पम
पुष्पम प्रिया को अक्सर काले रंग के कपड़े पहने देखा गया। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होती रहती हैं। हालांकि, उन्होंने अपने काले कपड़े पहनने के राज से पर्दा भी उठाया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, वह काले कपड़े इसलिए पहनती हैं, क्योंकि देश के बाकी नेता उजले कपड़े पहनते हैं। संविधान में कोई ड्रेस कोड नहीं होता है। ऐसे में जिसकी जो मर्जी हो, वह उस रंग की ड्रेस पहन सकता है।

पढ़ें :- कांशीराम जी का अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा : राहुल गांधी

प्लुरल्स पार्टी की रखी नींव
पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्लुरल्स पार्टी की नींव 8 मार्च 2020 रखी थी। पार्टी बनाने के बाद उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया था। चुनाव के दौरान उन्होंने केंद्रीय नीतियों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण विकास समेत अन्य मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरी थीं।

ये है पूरा सफरनामा
नाम- पुष्पम प्रिया चौधरी
दल – प्लुरल्स पार्टी
पिता का नाम- विनोद चौधरी
धर्म- हिन्दू
पार्टी का कार्यालय – सुखबासो कॉम्प्लेक्स, तीसरी मंजिल, वेस्टर्न होटल के सामने, प्लॉट नंबर 130, दानापुर खगौल रोड, पटना , बिहार

 

 

पढ़ें :- CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रस्ताव पर अखिलेश का समर्थन, चुनावों में बेईमानी करने का लगाया आरोप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...