1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘सरके चुनरिया’ गाने पर संसद में सवाल , अश्विनी वैष्णव बोले– गाने पर बैन, डायरेक्टर प्रेम जोगी दे रहें हैं सफाई

‘सरके चुनरिया’ गाने पर संसद में सवाल , अश्विनी वैष्णव बोले– गाने पर बैन, डायरेक्टर प्रेम जोगी दे रहें हैं सफाई

फिल्म केडी: द डेविल (KD: The Devil) के गाने सरके चुनरिया (Sarke Chunariya) को लेकर उठा विवाद अब सड़कों से निकलकर संसद तक पहुंच गया है। बुधवार को संसद सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद आनंद भदौरिया (Anand Bhadauria) ने इस गाने के बोलों को अश्लील बताते हुए मुद्दा उठाया, जिस पर सरकार की ओर से भी सख्त प्रतिक्रिया सामने आई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। फिल्म केडी: द डेविल (KD: The Devil) के गाने सरके चुनरिया (Sarke Chunariya) को लेकर उठा विवाद अब सड़कों से निकलकर संसद तक पहुंच गया है। बुधवार को संसद सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद आनंद भदौरिया (Anand Bhadauria) ने इस गाने के बोलों को अश्लील बताते हुए मुद्दा उठाया, जिस पर सरकार की ओर से भी सख्त प्रतिक्रिया सामने आई।

पढ़ें :- PM मोदी ने वाराणसी में चार नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ये ट्रेनें ऐतिहासिक शहरों को जोड़ने के साथ विकास को भी गति देंगी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने सदन में साफ कहा कि इस गाने पर पहले ही बैन लगाया जा चुका है। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के साथ संविधान में तय “रीज़नेबल रिस्ट्रिक्शन” का पालन करना जरूरी है। मंत्री ने साफ किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलते कंटेंट को देखते हुए सरकार बच्चों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को लेकर कोई ढील नहीं देगी।

इधर, फिल्म के डायरेक्टर प्रेम जोगी (Prem Jogi) ने पूरे विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि लोग बिना पूरा गाना समझे ही गलत निष्कर्ष निकाल रहे हैं। उनके मुताबिक, यह गाना किसी अश्लील मंशा से नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी की सोच नकारात्मक है तो वह किसी भी चीज को गलत तरीके से देख सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सेंसर बोर्ड पर पूरा भरोसा है और वह उसके फैसले के साथ खड़े रहेंगे।

विवाद के बीच डायरेक्टर की पत्नी रक्षिता (Rakshita) ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले “चोली के पीछे” जैसे गानों या बोल्ड फिल्मों पर इतनी आपत्ति नहीं हुई, तो अब एक गाने को लेकर इतना बड़ा विवाद क्यों खड़ा किया जा रहा है?

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...