1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘धंधेवाली और मोमो…’ दिल्ली में अरुणाचल की लड़कियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, मेघालय CM का भी आया रिएक्शन

‘धंधेवाली और मोमो…’ दिल्ली में अरुणाचल की लड़कियों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, मेघालय CM का भी आया रिएक्शन

Indecent behavior with Arunachal girls in Delhi : दिल्ली में कपल की ओर से अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियों पर अभद्र और नस्लीय टिप्पणी टिप्पणी को लेकर सियासत गरमाने लगी है। पीड़िताओं को मामूली विवाद में उन्हें "धंधेवाली" कहकर पुकारा और उन पर "मसाज पार्लर" चलाने का आरोप लगाया गया। अब इस घटना को लेकर देश की सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेस ने दिल्ली और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने भी इस पर टिप्पणी की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Indecent behavior with Arunachal girls in Delhi : दिल्ली में कपल की ओर से अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियों पर अभद्र और नस्लीय टिप्पणी टिप्पणी को लेकर सियासत गरमाने लगी है। पीड़िताओं को मामूली विवाद में उन्हें “धंधेवाली” कहकर पुकारा और उन पर “मसाज पार्लर” चलाने का आरोप लगाया गया। अब इस घटना को लेकर देश की सियासत गरमाने लगी है। कांग्रेस ने दिल्ली और केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने भी इस पर टिप्पणी की है।

पढ़ें :- 'नागालैंड की रहने वाली गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर के साथ नस्लीय और यौन शोषण बहुत शर्मनाक...' मेघालय CM ने की सख्त कार्रवाई की मांग

अरुणाचल कांग्रेस कमेटी की सेक्रेटरी और प्रवक्ता जेरेमी क्रोंग ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “अरुणाचल से हमारे दो MP हैं (दोनों BJP के), सेंट्रल गवर्नमेंट BJP की है, दिल्ली गवर्नमेंट BJP की है, होम मिनिस्ट्री BJP के अंडर है। माननीय होम मिनिस्टर चुनाव के दौरान नॉर्थ ईस्ट में आकर लंबे-लंबे लेक्चर देते हैं, लेकिन जब नॉर्थ ईस्ट के लोगों को सच में प्रोटेक्शन की ज़रूरत होती है, तो होम मिनिस्टर बस अपनी ड्यूटी से भाग जाते हैं, माननीय होम मिनिस्टर हमें आपके खोखले लेक्चर की ज़रूरत नहीं है, हमें ज़मीन पर असली काम की ज़रूरत है दिल्ली पुलिस (@DelhiPolice) अगर हमारे बच्चे कैपिटल में सेफ महसूस नहीं कर सकते तो वे कहाँ रहेंगे? और A.P के हमारे दो अनमोल रत्न, किरेन रिजिजू (@KirenRijiju), तापिर गाओ (@TapirGao) ? प्लीज़ कुछ काम कीजिए।”

इस बीच, मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए।” उन्होंने इस पोस्ट में किसी घटना का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन इस पोस्ट को दिल्ली की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना साउथ दिल्ली के मालवीय नगर स्थित उनके किराए के फ्लैट में मरम्मत कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद घटी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों नॉर्थ-ईस्ट की महिलाएं एक पुरुष और एक महिला के सामने अपना बचाव करती नजर आ रही हैं, जबकि कपल उन्हें गालियां दे रहा है और गंभीर आरोप लगा रहा है। पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और धर्म, जाति आदि के आधार पर शत्रुता को बढ़ावा देने से संबंधित FIR दर्ज की गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...