1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Raghav Parineeti Wedding: न लग्जरी गाड़ी और न ही घोड़ा बल्कि इस शाही अंदाज से अपनी दुल्हन परिणीति को लेने जाएंगे राघव

Raghav Parineeti Wedding: न लग्जरी गाड़ी और न ही घोड़ा बल्कि इस शाही अंदाज से अपनी दुल्हन परिणीति को लेने जाएंगे राघव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुल्हे राजा राघव चड्डा अपनी दुल्हनियां परिणीति को लेने जाने के लिए बेहद अनोखा अंदाज अपनाएंगे। जी हां राघव बारात लेकर हाथी, घोड़ा और लग्जीरियस कार नहीं बल्कि बोट लेकर जाएंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Raghav Parineeti Wedding:  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा  (Bollywood actress Parineeti Chopra) और राघव चड्डा 24 सिंतबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के उदयपुर में शाही अंदाज में होगी। सोशल मीडिया में परिणीति और राघव की शादी का कार्ड पहले ही वायरल हो चुका है। शादी से जुड़ी तैयारियां शुरु हो चुकीं है।

पढ़ें :- Amit Tandon's wedding: परिणीति चोपड़ा के बाद इस एक्टर ने दूसरी बार रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

वहीं डेली शादी से जुड़ी तैयारियों को लेकर कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुल्हे राजा राघव चड्डा अपनी दुल्हनियां परिणीति को लेने जाने के लिए बेहद अनोखा अंदाज अपनाएंगे। जी हां राघव बारात लेकर हाथी, घोड़ा और लग्जीरियस कार नहीं बल्कि बोट लेकर जाएंगे।

राघव परिणीति को लेने जाने के लिए शाही अंदाज में शाही बोट से जाएंगे। दुल्हा बनकर सज सवर कर राघव सहरा पहनेंगे और वह शाही बोट से ही होटल ताज पहुंचेंगे। वहीं बारात के इस शाही एंट्री की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है।

राघव चड्डा की तरफ से सभी फंक्शन उदयपुर के ताज लेक पैलेस में होंगे और वहीं परिणीति के सभी फंक्शन लीला पैलेस में होंगे। सोशल मीडिया में वायरल परिणीति और राघव के शादी के कार्ड के अनुसार 23 सितंबर को सुबह 10 बजे परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी।

साथ ही शादी में शामिल होने वाले गेस्टों के लिए वेलकम लंच होगा।जबकि शाम को नब्बे के दशक बॉलीवुड थीम पर पार्टी होगी।वहीं 24 सिंतबर को दोपहर 1 बजे राघव की ताज लेक पैलेस में सेहराबंदी की रस्म होगी। सेहराबंदी के बाद 2 बजे ताज लेक पैलेस से राघव की बारात निकलेगी।

पढ़ें :- Parineeti-Raghav's Wedding Photo: सामने आयी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें, बेहद खूबसूरत लग रही जोड़ी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...