1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rahu ka rashi parivartan 2022 : राहु की चाल बदलने से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, जीवन में सुख-सुविधा की होगी बरसात

Rahu ka rashi parivartan 2022 : राहु की चाल बदलने से इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, जीवन में सुख-सुविधा की होगी बरसात

राहु कुंडली के ग्रह है। राहु 3 नक्षत्रों पर शासन करता है - मेष, स्वाति और शतभिषा। राहु की स्थिति व्यक्ति के पेटेंट गुणों को दर्शाती है। यह वर्तमान जन्म में जातक के अब तक के कार्यों का भी वर्णन करती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rahu ka rashi parivartan 2022 : राहु कुंडली के ग्रह है। राहु 3 नक्षत्रों पर शासन करता है – मेष, स्वाति और शतभिषा। राहु की स्थिति व्यक्ति के पेटेंट गुणों को दर्शाती है। यह वर्तमान जन्म में जातक के अब तक के कार्यों का भी वर्णन करती है। यदि राहु कुंडली में नीच स्थान पर बैठे है तो ये जातक के जीवन में परेशानियों का चक्र चलाते रहते है। वहीं दूसरी तरफ यदि ये ग्रह उच्च स्थान पर बैठे है तो जातक के जीवन में सुख-सुविधा की झड़ी लगा देते है।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

पंचांग के अनुसार,नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे है। 14 जून 2022 को भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। पंचांग के अनुसार 14 जून को राहु सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्‍योतिष के अनुसार, इन दिनों राहु मेष राशि और कृत्तिका नक्षत्र में विराजमान है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। जबकि मेष राशि में शुक्र ग्रह भी विराजमान है। ऐसे में राहु और शुक्र की युति सुख प्रदान करने वाली है। इन दोनों ग्रहों के बीच दोस्ती का भाव है।

मेष राशि
इस समय राहु इसी राशि में शुक्र के साथ स्थित है। राहु और शुक्र दोनों मित्र ग्रह हैं और एक-दूसरे के प्रति समभाव रखते हैं, इसलिए इस राशि के लोगों पर राहु के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे अधिक शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्रदेव हैं। राहु के साथ शुक्र की युति होने और शुक्र के ही नक्षत्र में राहु के प्रवेश करने से इस राशि के लोगों को बहुत ही शुभ प्रभाव मिलने वाले हैं। समाज में मान-सम्मान और पद- प्रतिष्ठा सभी में अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

तुला राशि
14 जून को राहु जब भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा तो इस राशि के लोगों को भी उसका फायदा मिलेगा। इस राशि के लोगों को ऐशो-आराम कि चीजें मिलेंगी और जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील इस दौरान हो सकती है। पुराने निवेश का फायदा इस समय मिल सकता है।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...