1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल-प्रियंका का पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सनसनीखेज आरोप, बोले-नीट छात्रा के कथित रेप और हत्याकांड के खिलाफ उनकी आवाज को दबाने की है कोशिश

राहुल-प्रियंका का पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सनसनीखेज आरोप, बोले-नीट छात्रा के कथित रेप और हत्याकांड के खिलाफ उनकी आवाज को दबाने की है कोशिश

बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की गिरफ्तारी को एक राजनीतिक साजिश है। यह बात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of the Opposition in Lok Sabha, Rahul Gandhi) और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने उनके समर्थन में दिए बयान में कही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की गिरफ्तारी को एक राजनीतिक साजिश है। यह बात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of the Opposition in Lok Sabha, Rahul Gandhi) और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने उनके समर्थन में दिए बयान में कही है। दोनों ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव पटना में नीट छात्रा के कथित रेप और हत्याकांड के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे। उनकी आवाज को दबाने के लिए ही उन्हें इस केस में गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में देश दिशाविहीन है, शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र पूरी तरह से हो गया बर्बाद: अखिलेश यादव

भाजपा-NDA का पुराना मॉडल सामने आया – केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया – केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो।

उन्होंने कहा कि इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव मजबूती से खड़े हुए। आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आंखें मूंद कर बैठी है। यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है।

पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला  : प्रियंका गांधी 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है। यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है। FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक, सब कुछ संदिग्ध बना दिया गया है। यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?

पढ़ें :- शराब घोटाला मामले में कोर्ट से क्लीन चिट मिलते ही दहाड़े केजरीवाल, बोले-मोदी जी आप दिल्ली में करा लें चुनाव, अगर बीजेपी की 10 से ज्यादा सीटें आईं छोड़ दूंगा राजनीति

भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है, वे अन्याय और अत्याचार के साथ हैं खड़े 

उन्होंने कहा कि हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक- जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं। इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है। भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है। वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व सांसद के. कविता बरी, कोर्ट के फैसले पर कहा- 'सत्यमेव जयते'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...