1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राइट टू फूड डेलिगेशन और मछुआरों के डेलिगेशन से मिले राहुल गांधी

राइट टू फूड डेलिगेशन और मछुआरों के डेलिगेशन से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार राइट टू फूड अभियान और मछुआरों के प्रतिनिधिमंडल से संसद भवन के रिसेप्शन हॉल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं को नेता विपक्ष को बताया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार राइट टू फूड अभियान और मछुआरों के प्रतिनिधिमंडल से संसद भवन के रिसेप्शन हॉल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं को नेता विपक्ष को बताया।

पढ़ें :- मनी लॉन्ड्रिंग में गृहमंत्री का नाम आया सामने, अपने इस्तीफे को लेकर की बड़ी घोषणा, कहा- सच्चाई आएगी जनता के सामने

वहीं, कांग्रेस के अधिकारिक एक्स से राहुल गांधी की वीडियो को शेयर कर लिखा गया कि, आज नेता विपक्ष राहुल गांधी से मछुआरों के डेलिगेशन और राइट टू फूड डेलिगेशन की मुलाकात संसद में होनी थी। लेकिन इन्हें संसद में जाने का पास नहीं दिया गया। जैसे ही ये जानकारी नेता विपक्ष राहुल गांधी को हुई, उन्होंने संसद भवन के रिसेप्शन एरिया में जाकर मछुआरों के डेलिगेशन और राइट टू फूड डेलिगेशन से मुलाकात की। सवाल ये है कि क्या संसद में किसान, मछुआरे और देश के आम लोग नहीं जा सकते?

पढ़ें :- इस देश में 2008 के बाद जन्मे लोग नहीं खरीद पाएंगे तंबाकू, जनरेशन बैन कानून दोनों सदनों में पास, 1 जनवरी 2027 से होगा लागू

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि, हमारा हक बनता है कि हम किसी से भी मिल सकें, लेकिन सरकार ऐसा करने नहीं दे रही। मैंने किसानों के बारे में बात की थी, तब स्पीकर ने सदन को बताया कि उन्हें रोका नहीं जा रहा है, लेकिन अब फिर से रोक दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...