1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. राहुल गांधी बोले-CEC जब सांसदों से नहीं मिलेंगे तो लोकतंत्र का क्या मतलब? दिया खुला चैलेंज ‘हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं , बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे’

राहुल गांधी बोले-CEC जब सांसदों से नहीं मिलेंगे तो लोकतंत्र का क्या मतलब? दिया खुला चैलेंज ‘हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं , बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग (Election Commission) पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहा है। इस प्रदर्शन में लोकसभा-राज्यसभा के 300 सांसद शामिल हुए है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग (Election Commission) पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहा है। इस प्रदर्शन में लोकसभा-राज्यसभा के 300 सांसद शामिल हुए है। नेता विपक्ष ने कहा कि ‘वोट चोर’ ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी जनता के सैकड़ों प्रतिनिधियों को रोक रहे हैं। मोदी-शाह आज हिंदुस्तान की आवाज को दबाकर देश को हाइजैक कर रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर Gen-Z स्टाइल में कसा तंज, बोले- 'ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो...'

राहुल गांधी ने क्या कहा? 
उन्होंने आगे कहा, कि हम लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और उनके साथियों से मिलना चाहते थे। चुनाव आयोग का काम सही तरीके से चुनाव कराना है, पता नहीं ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) क्यों डरे हैं? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि अगर लोकसभा-राज्यसभा सांसद से चुनाव आयुक्त नहीं मिलेंगे तो लोकतंत्र का क्या मतलब? एक बात मैं साफ कहता हूं, कोई भी नहीं बचेगा, चाहे वो नरेंद्र मोदी हो, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और मोहन भागवत हो। सब पर कार्रवाई होगी, इन्होंने हमारे देश को और आपके देश को नुकसान पहुंचाया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं करने जा रहे हैं, बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे।’ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा कि देश के साथ जो कुछ किया गया है, उसे ‘देशद्रोह’ कहा जाता है और इसमें कोई भी बच नहीं पाएगा।

Congress ने की भविष्यवाणी कहा- ‘गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा’

प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ एक तगड़ा पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा गया, ‘ये भविष्यवाणी है कि गद्दार ज्ञानेश को जाना होगा’। यह बयान कांग्रेस के राजनीतिक विरोध का हिस्सा था और इसके जरिए पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की अपनी मांग को दोहराया। विपक्षी दलों की ओर से ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ लगातार राजनीतिक आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...