1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर Gen-Z स्टाइल में कसा तंज, बोले- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो…’

राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर Gen-Z स्टाइल में कसा तंज, बोले- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो…’

कांग्रेस और विपक्षी दलों के सांसद मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतर कर हल्ला बोल प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता इस मार्च में शामिल हुए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस और विपक्षी दलों के सांसद मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतर कर हल्ला बोल प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता इस मार्च में शामिल हुए। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) के दफ्तर की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने करीब 400 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

पढ़ें :- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, राहुल-प्रियंका गांधी समेत नेताओं का प्रदर्शन, SIR पर घमासान

इसी दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हाथ में एक तख्ती लेकर नजर आए, जिस पर लिखा था कि ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इसका वीडियो भी अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। इस तरह उन्होंने Gen-Z अंदाज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar)  पर तंज कसा है।

बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठे विपक्षी सांसद

चुनाव आयोग (Election Commission)  के दफ्तर तक नहीं पहुंच पाने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), अखिलेश यादव और दूसरे विपक्षी सांसद बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठ गए। कुछ समाजवादी पार्टी के नेता बैरिकेड पर भी चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए। मौके पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को प्रदर्शन स्थल के पास लाया गया और कई तरफ से पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। पास में दो से तीन पुलिस बसें भी खड़ी की गई थीं। इस दौरान लगातार और प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंचते रहे।

प्रियंका गांधी समेत कुछ विपक्षी नेता हिरासत में

पढ़ें :- राहुल, बोले- SC की टिप्पणी से ज्ञानेश कुमार के झूठ का पर्दाफाश, 'फॉर्म 6 में अवैध-एकतरफा बदलाव', उनके पद के दुरुपयोग का है एक और सबूत

पुलिस ने बताया कि आज के मार्च के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कुछ कांग्रेस सांसदों और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। हालांकि, राहुल गांधी को हिरासत में नहीं लिया गया है और वह प्रदर्शन स्थल पर दूसरे विपक्षी सांसदों के साथ धरने पर बैठे हैं।

कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) पर गंभीर आरोप लगाए और उनका इस्तीफा मांगने के साथ गिरफ्तारी की मांग भी की। पार्टी ने उन्हें ‘वोट चोरी’ का एजेंट तक बताया। विपक्ष का यह प्रदर्शन SIR प्रक्रिया को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच हो रहा है। विपक्षी दल चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग (Election Commission) ने तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच किसी मतभेद की बात को खारिज किया है और कहा है कि SIR से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...