1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा-अडानी जो कहते हैं नरेंद्र मोदी वही करते हैं…

राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा-अडानी जो कहते हैं नरेंद्र मोदी वही करते हैं…

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में चल रहा है। कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी थानेसर, कुरूक्षेत्र में जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में चल रहा है। कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी थानेसर, कुरूक्षेत्र में जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, मैंने संसद में महाभारत से जुड़ा एक भाषण दिया था। महाभारत में कौरवों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में घेरकर मार दिया था। इस चक्रव्यूह को ‘पद्म’ भी कहते हैं। क्योंकि इस चक्रव्यूह का आकार ‘कमल’ की तरह होता है और इसे 6 लोग चलाते हैं। ये अजीब सी बात है-आज BJP का चिन्ह भी कमल की तरह है और उसे भी 6 लोग चला रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी में मकर संक्रांति पर इस दिन रहेगा अवकाश, स्कूल भी 15 जनवरी तक रहेंगे बंद

उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी के भगवान अडानी हैं।’अडानी जो कहते हैं, नरेंद्र मोदी वो करते हैं। अडानी कहते हैं-मुंबई का एयरपोर्ट चाहिए, हिमाचल प्रदेश में सेब का बिजनेस चाहिए, कश्मीर में सेब-अखरोट का बिजनेस चाहिए, किसानों की हजारों एकड़ जमीन चाहिए…नरेंद्र मोदी उन्हें वो सब दे देते हैं। राहुल गांधी ने कहा, भूमि अधिग्रहण मनरेगा और भोजन का अधिकार…ये कांग्रेस के काम हैं। इन कामों से जनता को फायदा हुआ। हमारा लक्ष्य है कि अगर अरबपतियों का कर्ज माफ हो तो किसानों, मजदूरों और गरीबों का भी कर्ज माफ होना चाहिए।

हम चाहते हैं जैसे अडानी-अंबानी के बैंक अकाउंट में खटा-खट पैसा जा रहा है। इसी तरह आपके बैंक अकाउंट में भी खटा-खट पैसे आएं। हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए, जहां 25 लोग मौज करें, हजारों करोड़ की शादी करें और किसान-मजदूर भूखे मर जाएं। इसे बदलने के लिए हमें नरेंद्र मोदी और BJP के चक्रव्यूह को तोड़ना है।

पढ़ें :- यूपी में फिर चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने इन जिलों में किया जारी घने कोहरे का अलर्ट

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...