1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक की सरकार को राहुल गांधी ने बताया सबसे भ्रष्ट, कहा-अब मोदी जी भ्रष्टाचार पर बात नहीं करते

कर्नाटक की सरकार को राहुल गांधी ने बताया सबसे भ्रष्ट, कहा-अब मोदी जी भ्रष्टाचार पर बात नहीं करते

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली थी। इस हार के बाद कांग्रेस (Congress) कर्नाटक (कर्नाटक) में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दो दिवसीय बेंगलुरु दौरे पर पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बेंगलुरु। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली थी। इस हार के बाद कांग्रेस (Congress) कर्नाटक (कर्नाटक) में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दो दिवसीय बेंगलुरु दौरे पर पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) नहीं बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक की सरकार को सबसे भ्रष्ट बताया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पहले मोदी जी चुनाव के समय भ्रष्टाचार पर बात करते थे लेकिन आज अगर नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक में आकर भ्रष्टाचार की बात करें और कहें कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ना चाहता हूं तो शायद पूरा यहां के लोग हसंना शुरू कर देंगे।

बता दें कि, अगले साल कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां 78 सीट मिली थीं और उसने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। लेकिन बाद में कांग्रेस के विधायक टूटकर बीजेपी में शामिल हो गए और उसकी सरकार गिर गई। कर्नाटक में इसी साल बेंगलुरु नगर पालिका के भी चुनाव होने हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...