1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस ने भी जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां से चुनाव लड़ेंगे सचिन पायलट और अशोक गहलोत

Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस ने भी जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां से चुनाव लड़ेंगे सचिन पायलट और अशोक गहलोत

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने कुछ देर पहले प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था। अब कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पार्टी ने जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 33 नामों का एलान किया है। इसमें सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत का भी नाम शामिल है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने कुछ देर पहले प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था। अब कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पार्टी ने जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 33 नामों का एलान किया है।

पढ़ें :- मोदी की गारंटी से देश की करीब 115 करोड़ जनता सीधे हो रही है लाभान्वित, इस ब्रह्मास्त्र का विपक्ष के पास नहीं है कोई काट

इसमें सीएम अशोक गहलोत के साथ ही सचिन पायलट, दिव्या मदेरणा, गोविंद सिंह डोटासरा, डॉ. अर्चना शर्मा, ममता भूपेश के साथ ही अशोक चांदना का नाम भी शामिल है। सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि सचिन पायलट टोंक से, ममता भूपेश सिकराई (अजा) से, दिव्या मदेरणा ओसियां से चुनाव मैदान में उतारी गई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...