1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Raksha Bandhan 2022 : आइए जानते हैं कि राखी के दिन आप अपनी राशि के अनुसार क्या करें और किस चीज से करें परहेज?

Raksha Bandhan 2022 : आइए जानते हैं कि राखी के दिन आप अपनी राशि के अनुसार क्या करें और किस चीज से करें परहेज?

Raksha Bandhan 2022 : रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं, कुछ का मानना है कि 11 अगस्त 2022 को भद्रा काल होने के कारण राखी का त्योहार 12 अगस्त को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। उत्तर भारत के लोगों के लिए इस दिन सावन की समाप्ति हो जाएगी , लेकिन दक्षिण भारत के लिए इस दिन आधा सावन ही खत्म होगा। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार राखी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Raksha Bandhan 2022 : रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं, कुछ का मानना है कि 11 अगस्त 2022 को भद्रा काल होने के कारण राखी का त्योहार 12 अगस्त को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। उत्तर भारत के लोगों के लिए इस दिन सावन की समाप्ति हो जाएगी , लेकिन दक्षिण भारत के लिए इस दिन आधा सावन ही खत्म होगा। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार राखी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष राशि- इस दिन भाई बहन एक दूसरे को मिश्री खिलाएं। नीली रंग की राखी और नीले रंग के कपड़ों का प्रयोग न करें।

वृष राशि- भाई बहन एक दूसरे को सफेद कपड़ें भेंट करें। बादाम भेंट न करें और बादाम न खिलाएं।

मिथुन राशि- भाई बहन एक दूसरे को रोली से तिलक करें। सिंदूर का तिलक न करें अन्यथा दोनों में विवाद हो सकता है।

कर्क राशि- भाई बहन एक दूसरे को इत्र भेंट में दें। परफ्यूम एक दूसरों को नहीं देना चाहिए क्योंकि परफ्यूम में अल्कोहॉल होता है।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

सिंह राशि- भाई बहन एक दूसरे के लिए लाल रंग की राखी का प्रयोग करें। लाल रंग के कपड़ों का प्रयोग करें। संभव हो तो हरे रंग की राखी और हरे रंग के कपड़ों का प्रयोग न करें।

कन्या राशि- भाई बहन एक दूसरे को गुड़ खिलाए। एक दूसरे को चांदी का कोई तोहफा नहीं देना है।

तुला राशि – भाई बहन एक दूसरे को हल्दी से तिलक करें। एक दूसरे को महरून रंग के कपड़े या महरून रंग की राखी नहीं बांधनी है।

वृश्र्चिक राशि – भाई बहन एक दूसरे को नीले रंग का धागा या राखी बांधे। एक दूसरे को पिस्ता से बनी मिठाई नहीं खिलानी है और न तो हरे रंग की राखी बांधनी है।

धनु राशि- भाई बहन एक दूसरे को बादाम भेंट करें। एक दूसरे को कॉस्मेटिक का सामान नहीं देना है।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

मकर राशि- भाई बहन एक दूसरे को पीला धागा या पीली राखी बांधें। एक दूसरे को लाल रंग की राखी नहीं बांधनी है।

कुंभ राशि- भाई बहन एक दूसरे को नारंगी रंग के सिंदूर से तिलक करें। एक दूसरे को पीली रंग की राखी नहीं बांधनी है।

मीन राशि- भाई बहन एक दूसरे को हरे रंग की राखी बांधें। एक दूसरे की तिल के तेल से आरती न उतारें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...