1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राम आग नहीं है, राम ऊर्जा है..राम विवाद नहीं, राम समाधान है..पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

राम आग नहीं है, राम ऊर्जा है..राम विवाद नहीं, राम समाधान है..पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, विपक्षी का नाम लिए बिना कहा कि, वो भी एक समय था जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, विपक्षी का नाम लिए बिना कहा कि, वो भी एक समय था जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए। रामलला के इस मंदिर का निर्माण भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव और समन्वय का भी प्रतीक है। ये निर्माण किसी आग को नहीं बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा है।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं आज उन लोगों से आह्वान करूंगा, आइए आप महसूस कीजिये अपनी सोच पर पुनर्विचार कीजिए। राम आग नहीं है, राम ऊर्जा है। राम विवाद नहीं, राम समाधान है। राम सिर्फ हमारे नहीं, राम तो सबके हैं। हमें आज से, इस पवित्र समय से अगले एक हजार साल के भारत की नींव रखनी है। मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर हम सभी देशवासी इस पल से समर्थ, सक्षम, भव्य, दिव्य भारत के निर्माण की सौगंध लेते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, आज मैं पूरे पवित्र मन से महसूस कर रहा हूं कि कालचक्र बदल रहा है। ये सुखद संयोग है कि हमारी पीढ़ी को एक कालजयी पथ के शिल्पकार के रूप में चुना गया है। हजार वर्ष बाद की पीढ़ी राष्ट्रनिर्माण के हमारे आज के कार्यों को याद करेगी। इसलिए मैं कहता हूं-यही समय है, सही समय है। ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा-भारत के उत्कर्ष का, भारत के उदय का। ये भव्य राम मंदिर साक्षी बनेगा-भव्य भारत के अभ्युदय का, विकसित भारत का।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...