1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या में भए प्रगट कृपाला , प्रभु राम को देख कर हर्षित हुए लोग

Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या में भए प्रगट कृपाला , प्रभु राम को देख कर हर्षित हुए लोग

अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रभु राम प्रकट हो गए है। प्रभु  श्री राम की नव छवि देख कर लोग अभिभूत हो गए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नाद ध्वनि के बीच राम लला के नव छवि विग्रह को लोक दर्शन के लिए प्रकट कर दिया गया। गर्भगृह में उपस्थित गणमान्य प्रभु श्री राम का दर्शन कर रहे है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रभु राम प्रकट हो गए है। प्रभु  श्री राम की नव छवि देख कर लोग अभिभूत हो गए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नाद ध्वनि के बीच राम लला के नव छवि विग्रह को लोक दर्शन के लिए प्रकट कर दिया गया। गर्भगृह में उपस्थित गणमान्य प्रभु श्री राम का दर्शन कर रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बने।पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति का अनावरण किया। पूरे देश में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।

पढ़ें :- बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को, भारत समेत 13 देशों को भेजा गया न्योता

इसके पहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजमानश् के रूप में पूजा किया ।  मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया आगे बढ़ी।।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे । हाथ में पूजन सामग्री लेकर पीएम मोदी ने राम मंदिर में प्रवेश किया। पीएम मोदी राम मंदिर में पीतांबर वस्त्र धारण कर पहुंचे हैं। उन्होंने धोती और कुर्ता पहना हुआ हैण् उनके गले में सफेद रंग का पटका भी लटका हुआ है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...