HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को मां से मिलने के लिए मिली पैरोल

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को मां से मिलने के लिए मिली पैरोल

यौन उत्पीड़न के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिल गई है। शुक्रवार को जेल के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, अधिकारी ने यह बताने से मना कर दिया कि गुरमीत राम रहीम को जेल से कितने दिनों के लिए छुट्टी मिली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिल गई है। शुक्रवार को जेल के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, अधिकारी ने यह बताने से मना कर दिया कि गुरमीत राम रहीम को जेल से कितने दिनों के लिए छुट्टी मिली है।

पढ़ें :- उपचुनाव में 9 सीटों पर BJP गठबंधन की जीत सुनिश्चित, अखिलेश यादव की साइकिल पंचर होकर लगने वाली है किनारे : केशव मौर्य

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, जेल प्रशासन कहा कहना है कि वह इस मामले में शाम तक जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि जेल के हर कैदी को पैरोल पाने का अधिकार है। राम रहीम को प्रशासन और पुलिस से फीडबैक लेने के बाद छुट्टी दी गई है। हमने पिछले साल भी उसे एक दिन की पैरोल दी थी।

बता दें कि जानकारी के मुताबिक, राम रहीम ने चार दिन की पैरोल मांगी थी। कुछ दिन पहले ही गुरमीत राम रहीम को लेकर यह खबर आई थी कि उसे जेल में सांस लेने में दिक्कत हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, अस्पताल में उसने डॉक्टरों को कोरोना जांच करने से इनकार कर दिया था।

 

पढ़ें :- Maharashtra elections: शरद पवार की पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, अजित पवार के खिलाफ इनको बनाया प्रत्याशी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...