1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने रमेश बैस, भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने रमेश बैस, भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है। बीते कई दिनों से उनके इस्तीफे के मंजूर होने की अटकले लगाई जा रही थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है। बीते कई दिनों से उनके इस्तीफे के मंजूर होने की अटकले लगाई जा रही थी। आखिरकार अब उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है। उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

बता दें कि, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...