1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 19 फरवरी 2022 का राशिफल : मेष व कुंभ राशि को होगा धन लाभ, इनको मिलेगी राजनीति में सफलता

19 फरवरी 2022 का राशिफल : मेष व कुंभ राशि को होगा धन लाभ, इनको मिलेगी राजनीति में सफलता

Horoscope 19 February 2022: शनिवार को सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है। इसके साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। सूर्य व गुरु कुंभ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं । कन्या में चन्द्रमा व कुम्भ में गुरु का लाभ मेष व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope 19 February 2022: शनिवार को सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है। इसके साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। सूर्य व गुरु कुंभ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं । कन्या में चन्द्रमा व कुम्भ में गुरु का लाभ मेष व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मेष-आज आपका दिन सुखमय रहने वाला है, जो लोग अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आने की सोच रहे हैं, तो उनकी आज यह मन की इच्छा पूरी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता से कुछ पुराने गिले-शिकवे को दूर करने में व्यतीत करेंगे।

वृषभ- आज आप यदि अपने किसी कार्य को करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर भी हाथ लग सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को सावधान रहकर कार्य करना होगा, क्योंकि आपके शत्रु आपके कार्य में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।

मिथुन- इस राशि के जातकों अपने किसी सगे संबंधी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं। आज आप अपनी जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

कर्क-स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग विवाह योग्य है, उनके घर आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे और वह भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। बजरंग बाण का पाठ करें।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन

सिंह-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यदि आपने आज अपना कुछ धन संचय नहीं किया, तो बाद में आपको परेशानी होगी। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक से खराब होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल तक उसमें सुधार होगा।

कन्या-आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यवसाय के लिए जिन भी योजनाओं को बनाएंगे, उन्हें लॉन्च भी आज ही करेंगे और वह बाद में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होने वाली है। आप अपने संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन से बातचीत करने जा सकते हैं, जिसमें आपको धैर्य व संयम से कार्य लेना होगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-आज आपको अपने किसी सगे संबंधी पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा,क्योंकि वह आपको धोखा दे सकता है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह लंबे समय से चल रही थी, तो आज आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम लेकिन पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति अच्छी है लेकिन भावुक बने रहने के कारण थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकता है। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु-गृहकलह के शिकार हो सकते हैं लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर भी विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें। आज रात्रि के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप योग व ध्यान से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

मकर-आज आप यदि साझेदारी में किसी कारोबार को करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर न उलझें, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खिंच सकता है। जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय रुकना बेहतर होगा, नहीं तो उनकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ ऐसे बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनके शत्रु उनसे लाभ लेने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। लाल वस्तु का दान करें।

मीन-आज आपके तरफ से लिया गया निर्णय आपको भाग्यशाली बनाएगा। आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डुबा सकता है। जो लोग अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य के बिना किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उन्हें बाद में खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...