HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ratna Jyotish Shastra : धन की समस्या को दूर कर देते हैं ये रत्न, पहनने से जाग जाती है सोई किस्मत

Ratna Jyotish Shastra : धन की समस्या को दूर कर देते हैं ये रत्न, पहनने से जाग जाती है सोई किस्मत

जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी धन की तंगी बनी रहती है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपने सपनों के लिए धन नहीं खर्च कर पाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ratna Jyotish Shastra : जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी धन की तंगी बनी रहती है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपने सपनों के लिए धन नहीं खर्च कर पाते है। लगातार धन हीनता की स्थिति बने रहने के बाद लोग निराश होने लगते है। ज्योतिष शास्त्र में धन हीनता से उबरने के लिए रत्नों के बारे में बताया गया है। रत्नों के बारे में कहा गया है कि इसको पहनने से भाग्य को चमक जाता है। आइए जानते हैं वो 5 रत्न, जिनके धारण करने से ही तंगी बदहाली और कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जी को चढ़ाया जाता है सिंदूर का चोला , जानें इसके फायदे

सुनहला रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार, सुनहला रत्न का संबंध सीधा गुरु ग्रह से होता है। इस रत्न को धारण करने से आपका गुरु ग्रह पावर में आ जाता है। जीवन में आर्थिक उन्नति के साथ लाभ शुरू हो जाते हैं। इस रत्न को धारण करने से फालतू के खर्चों पर भी अंकुश लगता है।

माणिक्य रत्न
इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति का दिमाग कंप्यूटर की तरह काम करने लगता है। यह आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही आपको सही जानकारी की ओर लेकर चलता है। माणिक्य रत्न को धारण करने के बाद धन की प्राप्ति होती है। व्यापार में दिन दोगुनी तरक्की होती है।

टाइगर रत्न
अगर आप कोई बिजनेस करना चाहते हैं। और बार बार इसमें असफल होते हैं तो टाइगर रत्न आपकी मदद कर सकता है। रत्न शास्त्री की मानें तो इस रत्न को धारण करने से व्यापार में बढ़ोतरी होती है। पैसों की तंगी दूर होने के साथ ही लाभ मिलता है। यह सकारात्मकता पैदा कर आपको पॉजिटिव रखता है।

पढ़ें :- Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...