1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. RLSP का JDU में विलय: उपेंद्र कुशवाहा बोले-मेरे इस फैसले से बिहार और मजबूत हुआ

RLSP का JDU में विलय: उपेंद्र कुशवाहा बोले-मेरे इस फैसले से बिहार और मजबूत हुआ

बिहार की राजनीति में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय हो गया। इस विलय के बाद जनता दल यूनाइटेड पहले से अधिक मजबूत हो गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय हो गया। इस विलय के बाद जनता दल यूनाइटेड पहले से अधिक मजबूत हो गयी।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में विलय कर दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस अवसर पर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना बड़ा भाई बताया। राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारे पास सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष के लिए इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही मेरा भविष्य तय करेंगे कि आगे मेरा क्यो रोल रहेगा। वो मुझे और कार्यकर्ताओं को जो भी काम देंगे उसे करेंगे। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय के वक्त उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरे बड़े भाई नीतीश पहले से ही मजबूत हैं। मेरे इस फैसले से बिहार और मजबूत हुआ।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि काफी सोच समझ कर मैंने यह तय किया है कि जनता दल यूनाइटेड के साथ अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय कर दिया जाए। इससे ना केवल हमारा संघर्ष मजबूत होगा बल्कि बिहार की राजनीति में हम और ज्यादा सशक्त बनेंगे।

नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की जोड़ी काफी पुरानी है। लेकिन समय-समय पर परिस्थितियों के हिसाब से यह जोड़ी अलग होती रही है और फिर एक भी होती रही है। मौजूदा जो राजनीतिक हालात हैं उसको लेकर दोनों को एक-दूसरे का साथ लेना जरूरी हो गया है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के पास ना कोई सांसद हैं और ना ही विधायक पार्टी भी कई बार टूट चुकी है ऐसे में इसको भी लेकर दोनों का एक-साथ जाना देखा जा रहा है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...