HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, हैरी पॉटर फिल्म के एक्टर का हुआ निधन

इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, हैरी पॉटर फिल्म के एक्टर का हुआ निधन

हैरी पॉटर फिल्मों में रैबियस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले कलाकार रॉबी कोलट्रेन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉबी पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे थे और मृत्यु के समय अस्पताल में भर्ती थे। रॉबी के निधन से दुनियाभर के हैरी पॉटर फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गयी है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Robbie Coltrane passes away: हैरी पॉटर (Harry Potter) फिल्मों में रैबियस हैग्रिड (Rabius Hagrid) का किरदार निभाने वाले कलाकार रॉबी कोलट्रेन का निधन हो गया है।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉबी पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे थे और मृत्यु के समय अस्पताल में भर्ती थे। रॉबी के निधन से दुनियाभर के हैरी पॉटर फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गयी है।

उनके किरदार को याद किया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 72 साल के रॉबी स्कॉटलैंड के लारबर्ट के रहने वाले थे और उनका निधन वहीं के एक अस्पताल में हुआ है। रॉबी कई पुरस्कार जीत चुके थे। उनका जन्म स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 30 मार्च 1950 को हुआ था। उनका माता-पिता डॉक्टर और टीचर थे।

ग्लासगो आर्ट स्कूल से पढ़ाई पूरी करके रॉबी ने एडिनबर्ग के मुरे हाउस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दाखिला ले लिया था। पढ़ाई पूरी करके रॉबी ने एडिनबर्ग क्लब्स में स्टैंड अप कॉमेडी करना शुरू किया और जब लंदन अभिनय करने गये तो जैज लीजेंड जॉन कोल्ट्रेन के सम्मान में उनका सरनेम अपना लिया। रॉबी ने शुरुआत टीवी से की थी।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- मेरे हार्ट अटैक का ताल्लुक हो सकती है वैक्सीन 

फ्लैश गॉरडन, ब्लैकेडर एंड कीप इट इन द फैमिली जैसे शोज में काम किया। अ किक अप द एटीज में भी उन्होंने काम किया। इसके अलावा भी उन्होंने कई चर्चित कॉमेडी धारावाहिकों में कम किया। रॉबी को सबसे बड़ी पहचान हैरी पॉटर फिल्मों से मिली थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...