HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rubaiya Sayeed Case: पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी रूबिया सईद के अपहरण में शामिल था यासीन मलिक

Rubaiya Sayeed Case: पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी रूबिया सईद के अपहरण में शामिल था यासीन मलिक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबिया सईद अपहरण मामले में अलगाववादी नेता यासीन मलिक भी शामिल था। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने यासीन मलिक और तीन अन्य की पहचान अपने अपहरणकर्ताओं के रूप में की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rubaiya Sayeed Case: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रूबिया सईद अपहरण मामले में अलगाववादी नेता यासीन मलिक भी शामिल था। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने यासीन मलिक और तीन अन्य की पहचान अपने अपहरणकर्ताओं के रूप में की।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह पहली बार था, जब रूबिया सईद को मामले में अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। 8 दिसंबर 1989 को रूबिया सईद का अपहरण हुआ था। इसका आरोप अलगाववाद नेता यासीन मलिक और उनके साथियों पर है। रूबिया सईद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बहन हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो 13 दिसंबर को पांच आतंकवादियों को छोड़े जाने के बाद रूबिया सईद की रिहाई हुई थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कोर्ट में आज सुनवाई हुई। रूबिया ने आरोपी (यासीन मलिक) समेत चार लोगों को पहचान लिया है। सुनवाई की अगली तारीख 23 अगस्त नियत की गई है।

 

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...