1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War : मारिया पोल में रूसी सेना ने ‘नाकाबंदी’ की , लोगों को फौरन बंकर में जाने का आदेश

Russia-Ukraine War : मारिया पोल में रूसी सेना ने ‘नाकाबंदी’ की , लोगों को फौरन बंकर में जाने का आदेश

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज दसवां दिन है, हालात काफी खराब हैं। रूस यूक्रेन ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमला कर रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज दसवां दिन है, हालात काफी खराब हैं। रूस यूक्रेन ताबड़तोड़ मिसाइलों से हमला कर रहा है। यूक्रेन के शहरों में अफरा तफरी का माहौल है। यूक्रेन में लोगों को बंकरों में रहने के लिए कहा जा  रहा है। यूक्रेन में Zaporizhzhia Oblast प्रांत के एनरहोदर शहर में रूस ने बड़ा हमला कर दिया है। रूस ने डोनेत्सक क्षेत्र के होर्लिवका और यासिनुवाता के आवासीय क्षेत्रों को भी तहस-नहस कर डाला है। रूस पर लगाम लगाने के लिए वैश्विक दबाव बनाया जा रहा है।  विश्व समुदाय रूस की चौतरफा घेरेबंदी में जुटा है। लेकिन इसी बीच एक सकारात्मक खबर ये है कि रूस और यूक्रेन एक ह्यूमन कॉरिडोर बनाने पर राजी हैं, जिससे फंसे हुए लोगों को निकाला जाएगा।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

खबरों के मुताबिक, शहर के मेयर ने रूसी सैनिकों के द्वारा नाकाबंदी किए जाने की बात स्वीकर कर ली है। मेयर ने कहा है कि, सामरिक यूक्रेनी बंदरगाह शहर मारियुपोल को रूसी सेना ने ‘बंद’ कर दिया है। पहले की रिपोर्टों में कहा गया था कि मारियुपोल के बाहरी इलाके में भारी लड़ाई चल रही, जिससे शहर की बिजली, गर्मी और पानी की व्यवस्था और अधिकांश फोन सेवा ठप हो गई थी और खाने-पीने की चीजों में भी कटौती की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...