HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. साइना नेहवाल ने पति पी कश्यप के साथ किए ताजमहल के दीदार

साइना नेहवाल ने पति पी कश्यप के साथ किए ताजमहल के दीदार

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचीं। सुबह के वक्त पति पी. कश्यप के साथ उन्होंने ताजमहल का दीदार किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

आगरा: अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचीं। सुबह के वक्त पति पी. कश्यप के साथ उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल के अंदर साइना नेहवाल तकरीबन 2 घंटे बिताया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा और फोटो खिंचवाई।जिस डायना बेंच पर दुनिया भर के लोग फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं, उसी जगह पर साइना नेहवाल ने भी फोटोग्राफी कराई।

पढ़ें :- MI vs SRH Pitch Report: वानखेड़े में 'अबकी बार 300 पार' होगा स्कोर? जानिए मुंबई बनाम हैदराबाद मैच से पहले पिच रिपोर्ट

साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप और मित्रों के साथ रविवार को आगरा पहुंची थीं। उस दिन उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बंदी लागू होने की वजह से स्मारक बंद थे और वह कोई स्मारक नहीं देख सकी थीं। होटल की टेरेस से ही उन्होंने ताजमहल देखा था। सोमवार सुबह वह वृंदावन चली गई थीं। वहां से लौटते वक्त सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे का दीदार उन्होंने किया था। साइना मंगलवार सुबह को पति और मित्रों के साथ ताजमहल पहुंचीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...