1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Samudrik Shastra : हर एक तिल का है किस्मत कनेक्शन, इन हिस्सों में है तिल तो चमकेगी किस्मत

Samudrik Shastra : हर एक तिल का है किस्मत कनेक्शन, इन हिस्सों में है तिल तो चमकेगी किस्मत

तिल सौंदर्य के साथ किस्मत के बारे में बहुत कुछ रहस्य खोलती है। सौंदर्य में तिल आकर्षण को बढ़ाता है। शरीर के अंगों पर तिल होने का ज्योतिषीय महत्व है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Samudrik Shastra : तिल सौंदर्य के साथ किस्मत के बारे में बहुत कुछ रहस्य खोलती है। सौंदर्य में तिल आकर्षण को बढ़ाता है। शरीर के अंगों पर तिल होने का ज्योतिषीय महत्व है। शरीर पर मौजूद तिल शुभ और अशुभ संकेत भी देते हैं। तिल व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं।  सामुद्रिक शास्त्र में तिल के संकेतों के बारे में बताया गया है। आइये जानते है शरीर के तिल के महत्व के बारे में।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

1. जिन व्यक्तियों के दाएं कान पर किसी तरह का तिल बना हुआ होता है वे बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं।

2.सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक दाएं कान पर तिल होना किसी वरदान से कम नहीं है, ऐसे व्यक्तियों को कम मेहनत करने पर ज्यादा फल की प्राप्ति होती है।

3.अगर किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल होता है तो वह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा रहती है।

4.पीठ पर तिल के निशान वाला व्यक्ति कर्मठ होता है।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है

5.जिन लड़कियों के भौंहों के बीच में तिल होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होती हैं।इनका धर्म-कर्म के कामों में मन लगा रहता है और ससुराल पक्ष के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती है।

6.जिन महिलाओं और लड़कियों के ठुड्डी और कमर पर तिल होता है वह बहुत ही सुख-सुविधाओं में रहती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...