1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इजरायल और ईरान के युद्ध को लेकर संगीत सोम ने दिया विवादति बयान, कहा- बाबरी मस्जिद के निर्माण का केवल सपना देख रहे

इजरायल और ईरान के युद्ध को लेकर संगीत सोम ने दिया विवादति बयान, कहा- बाबरी मस्जिद के निर्माण का केवल सपना देख रहे

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम का विवादित बयान सामने आया है। पूर्व विधायक ने बाबरी मस्जिद को इजरायल और इरान के युद्ध से जोड़ दिया है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम का विवादित बयान सामने आया है। पूर्व विधायक ने बाबरी मस्जिद को इजरायल और इरान के युद्ध से जोड़ दिया है। उन्होने मेरठ में आयोजित एक होली मिलन समारोह मे इजरायल और इरान के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि अब कभी भारतीय जमीन पर बाबरी की नींव नहीं पड़ने देंगे। यह बात पूर्व विधायक ने होली मिलन समारोह पर मंच पर हुंकार भरते हुए कही। इस दौरान उन्होने सभी का संकल्प दिलाया कि ऐसी विवादित विचारधारा को फिर से पनपने नही देंगे।

पढ़ें :- ईरान को रोकने के लिए US के साथ आए ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी, जानिए क्या है अगला प्लान?

मेरठ में एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी और पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए थे। इस दौरान मंच पर हुंकार भरते हुए पूर्व विधायक संगीत सोम ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की तुलना देश के अंदरूनी मुद्दों से कर दी। उन्होंने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर बोलते हुए कहा कि जो ताकतें अपने सर्वोच्च नेता खामेनेई तक की सुरक्षा नहीं कर सकते वह भारत में बाबरी मस्जिद के निर्माण का ख्वाब देख रहे हैं। इस दौरान मौके पर उपस्थित हजारों लोगों को पूर्व विधायक ने संकल्प दिलाया कि किसी भी कीमत पर ऐसी विवादित विचारधारा को पनपने न दे। बता दे कि एक फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि संगीत सोम का सकती प्रदर्शन माना जा रहा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव पर भरोसा जताते हुए दावा किया कि 2027 में भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी और उस जीत की शुरुआत उनकी अपनी सीट से होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...