बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था और कई औरतों के साथ अफेयर भी थे।
Sanjay Kapoor Extramarital Affair: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था और कई औरतों के साथ अफेयर भी थे।
जूम को दिए इंटरव्यू में महीप कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे थे। संजय कपूर ने उन्हें धोखा दिया था जिसकी वजह से वह अपनी बेटी के साथ घर छोड़कर चली गई थीं। लेकिन फिर अपनी बेटी की परवरिश के लिए उन्होंने इस शादी को दोबारा मौका देने का फैसला किया।
महीप से जब पूछा गया कि संजय या फिर वह कौन अपने बच्चों के लिए ज्यादा स्ट्रिक्ट है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि संजय ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं। उन्होंने बहुत औरतों को डेट किया है तो इसलिए उन्हें इस बात का एहसास है कि उन्होंने अपनी लाइफ में क्या गलतियां की हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव
इसलिए वह हमेशा अपनी बेटी शनाया को लेकर टेंशन में आ जाते हैं।’ महीप ने आगे कहा कि, बेटे को लेकर वो नॉर्मल हैं, लेकिन बेटी के लिए वो काफी स्ट्रिक्ट हैं। मुझे उन्हें कई बार शांत करवाना पड़ता है। फिर मुझे लगता है कि शायद वो सोच रहे होंगे कि क्या हो कोई लड़का शनाया के साथ करे जो उन्होंने कभी किसी के साथ किया था।
View this post on Instagram
पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
संजय स्ट्रिक्ट हैं, हालांकि, अब पहले की तुलना में वो काफी शांत हो गए हैं।’ 2022 में, महीप ने फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स पर संजय के अफेयर के बारे में खुलासा किया था। सीमा सजदेह से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ”अब तुम्हें पता चल गया सीमा।
View this post on Instagram
शुरुआत में मेरी शादी में, संजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे। जिसकी वजह से मैं शनाया को लेकर चली गई थी। मैं अपने लिए खड़ी हुई लेकिन फिर, मेरे पास एक बेटा हुआ। फिर, एक महिला और एक माँ के रूप में, पहली प्राथमिकता मेरा बच्चे हैं।” बता दें कि, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।