1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sanjay Singh arrested: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता, पुलिस से भी हुई झड़प

Sanjay Singh arrested: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता, पुलिस से भी हुई झड़प

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद देशभर में सियासी तापमान बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी के साथ ही विपक्षी नेताओं की तरफ से इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं, कुछ देर में संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sanjay Singh arrested: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद देशभर में सियासी तापमान बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी के साथ ही विपक्षी नेताओं की तरफ से इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं, कुछ देर में संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ ही देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बची झड़प भी हुई है। बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता इस दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पढ़ें :- आम चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी पर SC ने ED से मांगा जवाब, जजों ने ASG से सवालों की बौछार

पंजाब में आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे
वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्रवाई के विरोध में पंजाब में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं बैरिकेड से पीछे खदेड़ दिया।

गोपाल राय ने भाजप पर साधा निशाना
संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, BJP सरकार हार के डर से घबरा गई हैं-पत्रकारों को गिरफ्तार किया, TMC सांसदों के साथ बदसलूकी की और आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया। ये चाहते हैं कि ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव समेत सभी विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद करके चुनाव जीत जाए। जेल में विपक्षी नेताओं को बंद करके बीजेपी अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा सकते।

 

पढ़ें :- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...